{"_id":"68e6cc4b4015b06729086938","slug":"gorakhpur-news-electrician-dies-after-being-electrocuted-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1095949-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: करंट की चपेट में आने से विद्युत मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: करंट की चपेट में आने से विद्युत मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
पिपराइच। ग्राम कुरमौल उर्फ बड़हरा में बुधवार को स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से विद्युत मिस्त्री श्रीभागवत मौर्य (45) की मौत हो गई। ग्राम पंचायत के मद से ठेकेदार की ओर से कराए जा रहे कार्य के दौरान यह घटना हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, झंगहा थानाक्षेत्र के मोतीराम अड्डा कोइरान टोला निवासी श्रीभागवत मौर्य अन्य कर्मियों के साथ बड़हरा में स्ट्रीट लाइट लगा रहे थे। दोपहर लगभग दो बजे पोल पर लाइट लगाते समय स्विच चालू करते ही वह करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल श्रीभागवत को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीभागवत की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। थानाध्यक्ष पिपराइच अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।