{"_id":"6828dbe81999ea9c85044087","slug":"gorakhpur-news-egg-seller-stabbed-brick-kiln-businessman-and-his-friend-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-940310-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अंडा विक्रेता ने ईंट-भट्ठा व्यवसायी और उनके दोस्त को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अंडा विक्रेता ने ईंट-भट्ठा व्यवसायी और उनके दोस्त को मारा चाकू
विज्ञापन
लेन-देन के विवाद को सुलझाने के दौरान किया हमला, मेडिकल कॉलेज में दोनों घायल भर्ती
सहजनवां थाना क्षेत्र के बाहिलापार में शुक्रवार देर रात की घटना, तीन नामजद और तीन पर हत्या के प्रयास का केस
सहजनवां। थाना क्षेत्र के बाहिलपार में शुक्रवार देर रात विवाद सुलझाने के दौरान अंडा विक्रेता व उसके परिवार ने ईंट-भट्ठा व्यवसायी और उनके दोस्त को चाकू मार घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां गंभीर हालत में दोनों का इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर तीन नामजद और तीन अज्ञात की खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
सहजनवां थाना क्षेत्र के मकरहट पाली निवासी अभिषेक सिंह जो भट्ठा व्यवसायी हैं। शुक्रवार रात वह गांव के अमन सिंह के साथ बाइक से सहजनवां से घर के लिए निकले थे। बाहिलपार देसी शराब की दुकान के पास एक अंडे की दुकान पर लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसे देखकर अभिषेक सिंह और अमन सिंह मामला सुलझाने की कोशिश की। आरोप है कि इस पर अंडा विक्रेता ने परिजनों के साथ मिलकर चाकू और लाठी-डंडा से हमला कर दिया। इसमें चाकू लगने से अभिषेक सिंह के सिर, गला, हाथ तथा अमन सिंह के सीने और हाथ में गंभीर चोट लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। सहजनवां पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता श्रीप्रकाश सिंह की तहरीर पर उमेश चौहान, रमेश चौहान, गंगेश चौहान तथा तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
-- -- -- -- -- --
मनबढ़ों ने दुकानदार को लाठी-डंडे से पीटा
सहजनवां। थाना क्षेत्र ग्राम भगौरा स्थित दुकान पर बृहस्पतिवार देर रात मुंह बांधकर पहुंचे मनबढ़ों ने दुकानदार को लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नं- 10 लुचुई निवासी सुजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि भगौरा स्थित एक दुकान खोली है। देर रात दुकान बंद कर घर जाने वाले ही थे कि दुकान पर पांच-छह मनबढ़ मुंह बांधकर पहुंचे। इसके बाद लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मनबढ़ों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सहजनवां पुलिस अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद