फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Efforts to divert the Saryu river intensified, CE conducted a survey for dredging.

Gorakhpur News: सरयू की धारा मोड़ने की कवायद तेज, ड्रेजिंग के सीई ने किया सर्वे

Tue, 04 Nov 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Efforts to divert the Saryu river intensified, CE conducted a survey for dredging.
बड़हलगंज क्षेत्र के ज्ञानकोल गांव में बचाव कार्य का जायजा लेते लखनऊ से आए मुख्य अ​भियंता यांत्र
बड़हलगंज क्षेत्र में दिस्तवलिया-मुसाडोही मार्ग सहित आठ गांवों के पास हो रहा कटान
विज्ञापन

ज्ञानकोल गांव में चीफ के सामने ही कटा मकान का आधा हिस्सा

सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों ने कटानस्थल पर डाला डेरा
चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज क्षेत्र के दियारा में स्थित गांवों को सरयू नदी के कटान से बचाने के लिए कवायद तेज हो गई है। सोमवार को लखनऊ से सिंचाई विभाग के यांत्रिकी बाह्य एवं सामग्री के मुख्य अभियंता (सीई) उपेंद्र कुमार सिंह ने सिविल टीम के साथ कटानस्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीई ने ड्रेजिंग (धारा मोड़ने) के कार्य का विस्तृत सर्वे किया। इधर, सीई के सामने ही ज्ञानकोल गांव में एक मकान का आगे का हिस्सा नदी में समा गया। उन्होंने गांव को कटान से बचाने का आश्वासन भी दिया।
नदी कटान करते रामजानकी मार्ग के करीब तक पहुंच गई है। कटान के चलते अब तक ज्ञानकोल गांव के आठ घर नदी में समा चुके हैं। हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि डूब गई है। वहीं, ज्ञानकोल सहित आठ गांवों पर भी कटान का खतरा मंडरा रहा है। इन गांवों के लोगों के लिए बनी सड़क का एक तिहाई हिस्सा भी नदी में विलीन हो गया। सोमवार को गांव के संतोष यादव के पक्के घर का आधा हिस्सा कट गया। बचा हिस्सा भी जल्द ही समाहित हो जाएगा। इसके अलावा गांव में बचे 13 रिहायशी मकान नदी के कटान के जद में हैं।
विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला ने ‘बड़हलगंज में कटान रोकने के लिए के लिए मोड़ी जाएगी सरयू की धारा’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद सिंचाई विभाग हरकत में आ गया है। दियारा में लखनऊ से यांत्रिकी बाह्य एवं सामग्री के मुख्य अभियंता उपेंद्र कुमार सिंह ने सिविल, टेक्निकल और लोकनिर्माण विभाग की टीम के साथ कटानस्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मौजूदगी में उन्होंने ड्रेजिंग (धारा मोड़ने) के कार्य के लिए सर्वे के निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि धारा मोड़ने की तैयारी के संबंध में विशेषज्ञों की टीम सर्वे कर रही है। इसकी रिपोर्ट शासन में भेजी जाएगी। अन्य उपाय के माध्यम से कटान रोकने का पूरा प्रयास किया जाएगा। किसी भी प्रकार से जन हानि नहीं होने दी जाएगी।
इसके अलावा मुख्य अभियंता ने रामजानकी मार्ग बगहा देवार संपर्क मार्ग के पास कटान का भी जायजा लिया। मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मरम्मत के निर्देश दिए। इस दौरान ज्ञानकोल गांव के संतोष यादव के पक्के घर का आधा हिस्सा नदी में कट गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता गंडक गोरखपुर विकास कुमार सिंह, वैभव सिंह अधिशासी अभियंता गोरखपुर, दिनेश कुमार अधिशासी अभियंता बस्ती, विश्वनाथ शुक्ला अधिशासी अभियंता संतकबीरनगर, भरतराम अधिशासी अभियंता बलरामपुर, जयप्रकाश सिंह अधीक्षण अभियंता गोरखपुर ,विजय कुमार अधीक्षण अभियंता यांत्रिकी कानपुर, कुलदीप तिवारी अधिशासी अभियंता यांत्रिकी कानपुर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed