{"_id":"6813c8af1f361d8edb0a3403","slug":"gorakhpur-news-east-wind-blew-clouds-covered-the-skyhailstorm-occurred-along-with-rain-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-921171-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुरवा हवा चली, बादल छाए...बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुरवा हवा चली, बादल छाए...बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि
विज्ञापन
सुबह पौने 10 बजे बारिश व ओलावृष्टि से जगह-जगह पेड़ों की टहनियां, पत्तियां टूटीं
100 से अधिक जगहों पर बिजली के केबिल टूटने से प्रभावित हुई बिजली आपूर्ति
कई कारों, बाइक के शीशे टूटे, पेड़ की टूटी पत्तियों से सड़कें हो गई हरीं
गोरखपुर। मौसम ने बृहस्पतिवार सुबह फिर करवट बदली। सुबह बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकली, लेकिन पौने दस बजते-बजते बादल घने हो गए और बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। स्कूल, दफ्तर, बाजार में निकले लोगों ने छिपकर खुद को बचाया, लेकिन सड़क पर खड़ीं कई कार, स्कूटी व बाइक की शीशे टूट गए। पेड़ों की टहनियां और पत्तियां टूटकर गिरने से सड़कें हरी दिखने लगीं। करीब 20 मिनट तक बारिश व ओलावृष्टि होती रही। मौसम विभाग ने 2.5 एमएम बारिश रिकार्ड की है। इस बारिश व ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।
हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बीते मंगलवार से ही मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान था। सुबह सात बजे तक आसमान साफ भी था। इसके बाद बादलों की आवाजाही के बीच सूरज की चमक फीकी पड़ने लगी। दिन के साढ़े नौ बजे पुरवा हवा बही और कुछ ही मिनटों में काले बादल छा गए। बमुश्किल 15 मिनट बाद ही बारिश की बूंदों के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। सड़कों, छताें पर ओले जमा हो गए। ओले इतने इतने बड़े थे कि कार और बाइक के शीशे टूट गए। कारों के बोनट और छत में ओलों के कारण निशान पड़ गए। इस ओलावृष्टि से पेड़ों की टहनियां और पत्तियां टूटकर सड़कों पर बिछ गईं। बारिश रुकने के बाद जब इन पर से वाहन गुजरे तो कुछ देर के लिए सड़कों पर हरे निशान दिखने लगे।
मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि जिले में बारिश 2.5 मिलीमीटर दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को तापमान 33 डिग्री के आसपास रह सकता है। कहा कि शुक्रवार को सतही तेज हवा चल सकती है। पांच मई तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।