फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Earlier youth used to go to Singapore-Mumbai for jobs..now PepsiCo near home

Gorakhpur News: पहले नौकरी के लिए सिंगापुर-मुंबई जाते थे युवा..अब घर के पास ही 'पेप्सिको', बढ़ेगा रोजगार

Mon, 30 Sep 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2024 03:29 AM IST
सार

सीएम योगी ने कहा, यहां के युवा पहले नौकरी के लिए बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, थाईलैंड या सिंगापुर जाने को विवश होते थे। लेकिन, अब ऐसी स्थिति नहीं आएगी। वरुण बेवरेजेज की पेप्सिको यूनिट लगने से 1500 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। इनमें से 90 प्रतिशत लोग यूपी और उसमें से भी 70 प्रतिशत से अधिक लोग गोरखपुर और आसपास के हैं।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Earlier youth used to go to Singapore-Mumbai for jobs..now PepsiCo near home
सीएम योगी ने वरुण बेवरेजेज का लोकार्पण कर निरीक्षण भी किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की आस बढ़ रही है और रोजगार भी आ रहा है। वरुण बेवरेजेज की पेप्सिको यूनिट लगने से 1500 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। इनमें से 90 प्रतिशत लोग यूपी और उसमें से भी 70 प्रतिशत से अधिक लोग गोरखपुर और आसपास के हैं।
विज्ञापन


यहां के युवा पहले नौकरी के लिए बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, थाईलैंड या सिंगापुर जाने को विवश होते थे। आज उन्हें घर के पास ही पेप्सिको जैसी फैक्ट्रियों में नौकरी और रोजगार की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

 

In Gorakhpur, Earlier youth used to go to Singapore-Mumbai for jobs..now PepsiCo near home
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
रविवार को गीडा में पेप्सिको की कंपनी का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार की सुविधा अचानक नहीं आई है। निवेश को धरातल पर उतारने के लिए लैंड बैंक, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का बेहतरीन होना जरूरी है। सरकार ने इन सब पर पूरा ध्यान दिया।

उन्होंने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर 450 से अधिक एनओसी के लिए सिंगल विंडो प्लेटफार्म है तो वहीं निवेश सारथी से निवेश एमओयू की मॉनिटरिंग होती है और जब निवेश धरातल पर उतर जाता है तो निवेशकों को इंसेंटिव देने के लिए भी ऑनलाइन व्यवस्था है। साथ ही निवेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम फेलो को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

In Gorakhpur, Earlier youth used to go to Singapore-Mumbai for jobs..now PepsiCo near home
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा कि जब सुगमता से कार्यक्रम आगे बढ़ते हैं तो निवेश और रोजगार सृजन भी दिखता है। गीडा में आईजीएल, गैलेंट, अंकुर उद्योग, केयान डिस्टिलरी, ज्ञान डेयरी, तत्वा प्लास्टिक ने भी निवेश किया है। गीडा की तरफ से प्लास्टिक पार्क, फ्लैटेड फैक्टरी और रेडीमेड गारमेंट पार्क का काम भी युद्ध स्तर पर आग बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धुरियापार में सीबीजी प्लांट की स्थापना के साथ ही वहां भी बड़ा औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो रहा है। आज यूपी के पास एक्सप्रेस-वे का संजाल है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे से इस क्षेत्र की जनता और उद्यमियों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। जबकि दो करोड़ को एमएसएमई-उद्योग में रोजगार मिला है, 60 लाख युवाओं को स्वतः रोजगार से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

In Gorakhpur, Earlier youth used to go to Singapore-Mumbai for jobs..now PepsiCo near home
नारियल फोड़कर शुभारंभ करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
युवाओं को देंगे ब्याजमुक्त लोन
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए सरकार ब्याज मुक्त लोन देने जा रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत पहले चरण में पांच लाख रुपये तथा दूसरे चरण में दस लाख रुपये का लोन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना से बड़ी संख्या में रोजगार सृजन हुआ है।

ओडीओपी प्रोडक्ट पूरी दुनिया में धूम मचा रहा है। उन्होंने कहा कि निवेश और रोजगार के साथ ही सरकार स्किल डेवलपमेंट के लिए भी कार्य कर रही है। गीडा में भारत सरकार के सहयोग से एक स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है।

In Gorakhpur, Earlier youth used to go to Singapore-Mumbai for jobs..now PepsiCo near home
सीएम योगी निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला
मिल्क प्रोड्यूसर की तरह बनेगा महिलाओं का समूह
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें वरुण बेवरेजेज की तरफ से बताया गया है कि अभी स्थानीय स्तर पर पर्याप्त दूध न मिल पाने से प्लांट के लिए दूध बाहर से मंगाना पड़ रहा है।

इस दिक्कत को देखते हुए सरकार ने बुंदेलखंड की बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर की तर्ज पर महिलाओं का समूह बनाने के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं, ताकि गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, मऊ और आजमगढ़ आदि जिलों के पशुपालकों से ही दूध मिलने लगे। इससे किसानों की आय कई गुना बढ़ेगी और पशुधन भी बचेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed