{"_id":"68813bf33837cdbdde02941f","slug":"gorakhpur-news-earlier-it-was-known-for-mosquito-mafia-today-gorakhpur-is-number-one-in-up-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1013473-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पहले मच्छर-माफिया से थी पहचान, आज गोरखपुर यूपी में नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पहले मच्छर-माफिया से थी पहचान, आज गोरखपुर यूपी में नंबर वन
विज्ञापन
नगर निगम के विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते सीएम योगी आदित्यानाथ साथ में
नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने की शहरवासियों की तारीफ
बोले-अब गोरखपुर को देश के टॉप थ्री शहरों में शामिल कराना अगला लक्ष्य
गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस गोरखपुर की पहचान कभी मच्छर, माफिया और अराजकता से होती थी, आज वह शहर स्वच्छता के मामले में देशभर में नंबर वन है। शिक्षा, रोजगार और अच्छी सड़कों से शहर की पहचान ही बदल गई है। गोरखपुर नगर निगम को अगले वर्ष देश के टॉप थ्री शहरों में शामिल करने का लक्ष्य है। इसे भी सभी को मिलकर पूरा करना होगा। यहां के नागरिकों व प्रशासन ने मिलकर दो साल में ही जो बदलाव किया है, वह मिसाल है।
सीएम योगी बुधवार को नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने लोगों को याद दिलाया कि पहले गोरखपुर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव से त्रस्त पूरा शहर जाम में फंसा रहता था। बारिश में शहर में जलभराव हो जाता था। आज इन सबसे निजात मिल चुकी है। अब नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में नया गोरखपुर उभर कर सामने आया है।
उन्होंने कहा कि जब एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा खड़ी होती है, तब विकास में आगे बढ़ने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुरवासियों ने विकास के कार्यों में हमेशा सकारात्मक योगदान दिया है। सड़क चौड़ीकरण में अपने घर-दुकान की चिंता न कर हरसंभव सहयोग किया है। इसी का परिणाम है कि आज गोरखपुर की सड़कें चौड़ी हो गई हैं। गोरखपुर के ड्रेनेज सिस्टम विकसित हो गए हैं।
विज्ञापन
-- -
सीएम ने ली सांसद रविकिशन की चुटकी
प्रदेश के पहले अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सिस्टम की चर्चा के दौरान सीएम ने सांसद रविकिशन की चुटकी लेते हुए कहा कि हमने पहले ही कहा था कि नाले पर घर मत बनाओ। नए सिस्टम से जैसे ही रामगढ़ताल इलाके में नाले का पानी रुकेगा तो पता लग जाएगा कि रविकिशन के घर के नीचे नाले का पानी रुका है। यहीं से बटन दबाकर समस्या का समाधान हो जाएगा। एनिमल बर्थ कंट्रोल सिस्टम की चर्चा के दौरान सीएम ने फिर चुटकी ली और कहा कि रविकिशन और कालीबाड़ी के महंथ जी अगर एक साथ रात में कहीं जा रहे हों और अंधेरा हो तो कुत्ते दौड़ा लेंगे। इसीलिए एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बना रहे हैं,ताकि आवारा पशुओं पर कंट्रोल किया जा सके।
-- -
जब सांसद को लगानी पड़ी दौड़
शाम करीब चार बजे मुख्यमंत्री के काफिले को शास्त्री चौक के रास्ते नगर निगम की नई बिल्डिंग की तरफ आयोजित कार्यक्रम में पहुंचना था। सीएम का काफिला आने की सूचना पर पुलिस ने रूट ब्लॉक करा दिया। रास्ता बंद होने की वजह से सांसद रविकिशन की गाड़ी भी फंस गई। उधर मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचने वाला था। इसके चलते पुलिस कर्मियों ने दौड़भाग शुरू कर दी थी। यह देख सांसद रविकिशन गाड़ी छोड़कर दौड़ पड़े।
--
इन परियोजनाओं का लोकार्पण
अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सिस्टम व नया सवेरा का हुआ लोकार्पण
-सीएंडडीएस यूनिट 42 राज्य वित्त से 2.55 करोड़ से अमवा में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर
-सीएंडडीएस यूनिट 14 द्वारा राज्य स्मार्ट सिटी योजना में निगम परिसर में 2.05 करोड़ रुपये से बनाई गई डिजिटल लाइब्रेरी
-उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना में 35.42 करोड़ रुपये से रामगढ़झील सौंदर्यीकरण परियोजना फेज 2 के तहत 1700 मीटर लम्बाई में विकसित ताल फ्रंट/नया सवेरा
इन प्रमुख परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
-उपवन योजना के तहत 4.95 करोड़ रुपये की लागत से दो पार्को का निर्माण
-15.74 करोड़ रुपये की लागत से नव सृजित वार्डों में सड़क, नाली, नाला का निर्माण
-3 करोड़ रुपये की लागत से नव सृजित वार्डों में 7 पार्कों का निर्माण
-सुथनी के वेस्ट प्रोसेसिंग सिटी परिसर में 4.85 करोड़ रुपये से एडमिन ब्लॉक का निर्माण
-सुथनी के वेस्ट प्रोसेसिंग सिटी परिसर में 12.09 करोड़ रुपये से आंतरिक सड़कें, नाला-सीवर का कार्य
-राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 21.20 करोड़ रुपये से जोनल कार्यालय ट्रांसपोर्टनगर और रानीडीहा का निर्माण कार्य
-26.80 करोड़ रुपये से नेहरु पार्क (लालडिग्गी) का सौंदर्यीकरण कार्य
-मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 24.40 करोड़ रुपये से वर्किंग वुमेन हॉस्टल और को वर्किंग स्पेस का निर्माण
-12.148 करोड़ रुपये की लागत से नकहा ओवरब्रिज मुख्य मार्ग से रामजानकी नगर चौराहा होते हुए हड़हवा फाटक रोड तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सृदृढीकरण का कार्य
-मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित मलिन बस्ती विकास योजना के तहत 60.52 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली निर्माण