फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Earlier he used to get vehicles stolen... now he has hatched a kidnapping plot

Gorakhpur News: पहले गाड़ियां उठवाता था... अब रच डाली अपहरण की साजिश

Mon, 28 Jul 2025 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Earlier he used to get vehicles stolen... now he has hatched a kidnapping plot
रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के अपहरण के लिए दो महीने से रेकी कर रहे थे आरोपी
विज्ञापन

गोरखपुर। रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अशोक जायसवाल के अपहरण में मास्टरमाइंड आरोपी करुणेश दुबे और कमालुद्दीन थे। बताया जा रहा है कि करुणेश पहले एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट था। वहां पर गाड़ियों को जबरन उठवाता था। काम छोड़ने के बाद उसने कमालुद्दीन के साथ मिलकर डॉक्टर के पति के अपहरण की साजिश रच दी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस ने मामले में सिकरीगंज क्षेत्र के ढेबरा बुजुर्ग निवासी श्याम सुंदर उर्फ गुड्डू यादव, बलुआ उर्फ बकुसड़क निवासी जर्नादन गौड़ और बेलघाट के चौतरा पट्टी निवासी करुणेश कुमार दुबे को गिरफ्तार किया है। सिकरीगंज के जद्दू पट्टी निवासी कमालुद्दीन उर्फ कमालू, ढेबरा निवासी प्रीतम कुमार, गीडा थाना क्षेत्र के कोलिया दक्षिण निवासी शेरू सिंह और अंश की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अशोक जायसवाल प्रॉपर्टी में निवेश की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों को इसकी भनक लग गई। करुणेश दुबे और कमालुद्दीन ने मिलकर अपहरण की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि करुणेश भी प्रॉपर्टी का काम करता था। इसके पहले वह एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट था। उस दौरान वह लोगों के घर से गाड़ियां उठवा लेता था। कई बार नोकझोंक भी हुई। एक दूसरे मामले में उस पर बेलघाट थाने में हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो महीने से हर गतिविधि पर थी नजर
आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करुणेश और कमालुद्दीन ने ही पूरी साजिश रची थी। दो महीने से वे डॉक्टर सुषमा जायसवाल के पति अशोक जायसवाल की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे।

यह है मामला
शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे पादरी बाजार निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अशोक जायसवाल जॉगिंग और स्विमिंग के लिए साइकिल से रेलवे स्टेडियम जा रहे थे। कौवाबाग अंडरपास के पास कार सवार बदमाश उनका अपहरण कर ले गए। करीब चार घंटे बाद पत्नी डॉ. सुषमा जायसवाल के फोन पर व्हाट्सएप कॉल आई। बदमाशों ने अशोक जायसवाल से बात कराई। इसके बाद फिरौती के रूप में एक करोड़ रुपये की मांग की। पत्नी की सूचना के बाद शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने ऑपरेशन अशोक के लिए छह टीमें गठित कीं। 12 घंटे के अंदर उन्हें खोज निकाला और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
--
वर्जन...
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया है। चार आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed