फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: E-rickshaw driver molested a girl by putting chilli powder in her eyes and dragged her on the road

Gorakhpur News: आंख में मिर्च पाउडर डालकर ई-रिक्शा चालक ने की छेड़खानी, सड़क पर घसीटा

Sat, 10 May 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: E-rickshaw driver molested a girl by putting chilli powder in her eyes and dragged her on the road
सहजनवां इलाके की घटना, पुलिस ने केस दर्ज कर चालक को हिरासत में लिया
विज्ञापन

गोरखपुर। सहजनवां इलाके में ई-रिक्शा चालक पर महिला की आंख में मिर्च पाउडर डालकर छेड़खानी का आरोप लगा है। विरोध पर साथियों के साथ मिलकर महिला को कुछ दूर तक घसीटने का भी आरोप है। शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। महिला की तहरीर पर सहजनवां थाना पुलिस शुक्रवार को केस दर्ज करके आरोपी चालक मोनू पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह उपचार कराने के लिए शहर गई थीं। रात साढ़े आठ बजे वह बस से वापस आकर सहजनवां थाना चौराहे पर उतरीं। इसके बाद घर जाने के लिए एक ई-रिक्शा पर बैठ गईं। सीहापार ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर चालक ई-रिक्शा को मोड़कर दूसरी ओर ले जाने लगा। इसका विरोध करने पर उसने आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया और छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन

चालक के चंगुल से भागने की कोशिश की तो उसने दो युवकों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए। सहजनवां थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed