फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: During the festival, only those with confirmed tickets will go to the platform, those with waiting tickets will stay in the waiting hall

Gorakhpur News: त्योहार में कंफर्म टिकट वाले ही जाएंगे प्लेटफॉर्म पर, वेटिंग वाले रहेंगे वेटिंग हॉल में

Sun, 03 Aug 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: During the festival, only those with confirmed tickets will go to the platform, those with waiting tickets will stay in the waiting hall
दिवाली और छठ पर यात्रियाें की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन




वार रूम बनेगा जहां सीसीटीवी कैमरे से होगी 24 घंटे निगरानी



गोरखपुर। दिवाली, छठ और होली के मौके पर रेलवे ने भीड़ नियंत्रण योजना तैयार की है। देश के चुनिंदा 73 रेलवे स्टेशनों में गोरखपुर जंक्शन भी शामिल है। केवल कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर सीधे प्रवेश दिया जाएगा। बिना टिकट और प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को ट्रेन आने तक बाहर बने प्रतीक्षा क्षेत्र में रहना होगा। इसके अलावा वार रूम बनेगा जहां सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी होगी। रेल मंत्रालय का दिशा-निर्देश मिलने के बाद रेल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।



रेल मंत्रालय से मिले दिशा-निर्देश के मुताबिक, स्टेशन डायरेक्टर को त्योहार में ट्रेनों की क्षमता और उपलब्धता के अनुसार टिकटों की बिक्री को सीमित करने का अधिकार दिया गया है। स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। सभी अनधिकृत प्रवेश बिंदुओं को सील कर दिया जाएगा। सभी प्रमुख स्टेशनों पर एक वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन निदेशक के रूप में कार्यरत होंगे।
विज्ञापन




गोरखपुर जंक्शन पर स्टेशन डायरेक्टर पहले से तैनात हैं। भीड़ के दौरान सभी विभाग स्टेशन निदेशक को रिपोर्ट करेंगे। स्टेशन निदेशक को वित्तीय अधिकार दिए जाएंगे ताकि वे स्टेशन के सुधार के लिए तत्काल निर्णय ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन



गोरखपुर रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे का एक प्रमुख स्टेशन है। त्योहारों के सीजन यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है जिसको ध्यान में रखते हुए क्राउड मैनेजमेंट प्लान बनाया जाता है। इसके अंतर्गत स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में अतिरिक्त यात्री होल्डिंग एरिया बनेगा। यात्रियों के प्लेटफॉर्म पर प्रवेश पंक्तिबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाता है। अतिरिक्त वाणिज्य एवं रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी 24 घंटे निगरानी की जाती है। आगामी दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा को लिए अभी से योजना बनाई जा रही है।



-पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर


-



रेलकर्मियों को मिलेगा नए डिजाइन का आईडी कार्ड



सभी कर्मचारियों और सेवा कर्मियों को नए डिजाइन का आईडी कार्ड दिया जाएगा ताकि केवल अधिकृत व्यक्ति ही स्टेशन में प्रवेश कर सकें। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को नए डिजाइन की वर्दी दी जाएगी ताकि संकट की स्थिति में उनकी आसानी से पहचान की जा सके।




-



प्लेटफॉर्म व एफओबी पर तैनात रहेगी आरपीएफ-जीआरपी



भारी भीड़ के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति से बचने और यात्रियों को तत्काल सहायता के लिए जीआरपी और आरपीएफ कर्मचारियों को फुट ओवरब्रिज पर तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही सभी संवेदनशील स्थानों पर भी तैनाती दी जाएगी। भीड़ की स्थिति का सही पता चल सके, इसके लिए रेलवे की खुफिया तंत्र को सादे वेष में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed