फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: During the Aarti in the temple, a young man threw a piece of meat on the women, causing a ruckus

Gorakhpur News: मंदिर में आरती के दौरान महिलाओं पर युवक ने फेंका मांस का टुकड़ा, हंगामा

Tue, 02 Sep 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: During the Aarti in the temple, a young man threw a piece of meat on the women, causing a ruckus
सूचना मिलते ही प्रतिमा विसर्जन रोक थाने पहुंच गए लोग, पुलिस ने समझाकर शांत कराया
विज्ञापन

पिपराइच रेलवे स्टेशन के पास हनुमान मंदिर की घटना, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
पिपराइच (गोरखपुर)। पिपराइच रेलवे स्टेशन के पास संकट मोचन हनुमान मंदिर में सोमवार की शाम आरती के समय एक मनबढ़ युवक ने महिलाओं पर मांस के टुकड़े फेंक दिए। मंदिर के बाहर बैठे लोगों ने तत्काल उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। वहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और लोगों को शांत कराया।
उधर, सूचना मिलते ही कस्बे में गणेश प्रतिमा विसर्जन रोक कर थाने पहुंच गए और मीट फेंकने के लिए उकसाने वाले की भी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सीओ अनुराग सिंह ने उन्हें समझाकर शांत कराया जिसके बाद मूर्ति विसर्जन के लिए जाने लगीं।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान क्षेत्र के चकदहां टोला अगिया के उमेश यादव के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह विकलांग है और उस समय नशे में था। उसकी बाइक भी कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात आठ बजे के करीब मंदिर में आरती हो रही थी। उस दौरान वहां महिलाएं भी मौजूद थीं। इस दौरान एक नशेड़ी युवक बाइक से आया और पैकेट में रखे मांस के टुकड़ों को महिलाओं पर फेंक दिया। मांस का टुकड़ा देख महिलाओं ने शोर मचाया। इसके बाद बाहर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि एक मीट के दुकानदार ने उसे ऐसा करने के लिए बोला था।
उधर, हंगामे की सूचना तेजी से कस्बे में फैल गई। लोगों ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन रोक दिया गया और थाने पर पहुंच गए। वहां लोगों ने दूसरे व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित भीड़ को समझाया जिसके बाद देर रात मूर्ति उठनी शुरू हुई।

सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। नशे की हालत में है और बार-बार अपना बयान बदल रहा है। उसने अपना नाम उमेश यादव (35) निवासी अगया परतावल, जिला कुशीनगर बताया है। वह हैदराबाद में पेंटिंग का काम करता था। कुछ दिन पहले घर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed