{"_id":"66f86dd12c14d9053a087b14","slug":"gorakhpur-news-durga-pandal-will-be-monitored-through-drones-women-police-will-deal-with-hooligans-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-699400-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ड्रोन से होगी दुर्गा पंडाल की निगरानी, शोहदों से निपटेगी महिला पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ड्रोन से होगी दुर्गा पंडाल की निगरानी, शोहदों से निपटेगी महिला पुलिस
विज्ञापन
गोरखपुर। ड्रोन से दुर्गा पंडाल की निगरानी कराई जाएगी। त्योहार के समय भीड़भाड़़ वाले स्थानों पर शोहदों से निपटने के लिए महिला बीट अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
शनिवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने नवरात्र, महानवमी व दशहरा को कुशलपूर्वक संपन्न कराने के लिए पहले सभी एसपी, क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी की। इसके बाद ह्वाइट हाउस में सभी थाना क्षेत्र की महिला बीट अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर त्योहार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसएसपी ने गोष्ठी में जुड़े सभी एसपी, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा के दौरान स्थापित होने वाली मूर्तियों का भौतिक सत्यापन व मूर्तिकारों का सत्यापन कराया जाए। समस्त नोडल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमा के पंडालों का निरीक्षण, क्षेत्र के आयोजकों, डीजे संचालकों, मूर्तिकारों व पीस कमेटी के साथ मीटिंग कर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
सभी नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में दुर्गा पंडाल का भ्रमण करना है। जुलूस/विसर्जन से संबंधित मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और सकुशल आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। दुर्गा पंडाल की सुरक्षा में विशेष डयूटी लगाने का निर्देश दिया।
महिला बीट अधिकारियों को दी जिम्मेदारी
एसएसपी ने ह्वाइट हाउस में जिले के सभी थानों पर तैनात महिला बीट अधिकारियों के साथ गोष्ठी की। इस दौरान उनके कार्यों की समीक्षा की गई। उनके क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल, कॉलेज आदि में जाकर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। एसएसपी ने कहा कि बीट अधिकारी सभी स्कूल, कॉलेजों के प्रधानाचार्य को अपना नंबर व थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर नोट कराएं। दुर्गा पंडालों के आयोजकों से संपर्क कर सूचना संकलित करें। त्योहार में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहकर अराजक तत्वों पर नजर रखें। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बीट क्षेत्र में स्थापित कैमरों को चेक करें व संवदेनशील स्थानों को चिह्नित कर कैमरे लगवाएं। क्षेत्र में बीट अधिकारी शाम के समय पुलिस बल के साथ गश्त करें। शराब की दुकान, पर्यटन स्थल व भीड वाले स्थानों पर चेकिंग कर शोहदों पर कार्रवाई करें।