फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Due to the surface westerly wind, the weather will remain dry, the pink cold will begin.

Gorakhpur News: सतही पछुआ हवा के चलते शुष्क रहेगा मौसम, शुरू होगी गुलाबी ठंड

Sat, 11 Oct 2025 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Due to the surface westerly wind, the weather will remain dry, the pink cold will begin.
मानसून वापसी के दौरान बने चक्र की वजह से हो रहा है परिवर्तन
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को शुरू हो गई थी मानसून वापसी की प्रक्रिया
गोरखपुर। पूर्वांचल के दक्षिण-पूर्वी जिलों बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से मानसून 10 अक्तूबर को लौट गया। इस वक्त सतही पछुआ हवा चल रही है, जिसकी वजह से एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। मानसून की विदाई के साथ ही अब गुलाबी ठंड शुरू होगी।
मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 से 26 सितंबर के दौरान पश्चिमी यूपी के अधिकतर हिस्सों से लौट चुका था। उस दौरान बने सक्रिय मौसम तंत्रों के प्रभाव से हुई बारिश के बाद पूर्वांचल से भी पांच से 10 अक्तूबर के बीच मानसून लौट गया। पूर्वांचल के जिस हिस्से में अभी मानसून शेष है वहां भी एक प्रणाली सक्रिय होने की वजह से अगले 24 से 48 घंटे में मानसून लौट जाएगा।
विज्ञापन

अब किसी नए सिस्टम के सक्रिय न रहने के कारण राज्य में शुष्क पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इन हवाओं के चलते आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले एक सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, जबकि अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। इसके बावजूद अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा कम रहेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की विदाई के साथ ही अब प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड का एहसास बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed