{"_id":"68c87a713fff080903089175","slug":"gorakhpur-news-due-to-the-negligence-of-the-driver-the-e-rickshaw-overturned-on-the-person-sweeping-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1071832-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ड्राइवर की लापरवाही से झाड़ू लगा रहे व्यक्ति पर पलटा ई-रिक्शा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ड्राइवर की लापरवाही से झाड़ू लगा रहे व्यक्ति पर पलटा ई-रिक्शा, घायल
विज्ञापन
कौड़ीराम में ई-रिक्शा ने व्यक्ति को मारी ठोकर।
बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम की घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
कौड़ीराम। बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम में सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे ड्राइवर की लापरवाही से एक ई-रिक्शा एक व्यक्ति के ऊपर पलट गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, बिशुनपुर (जमुनीजोत) निवासी 50 वर्षीय पन्नेलाल कनौजिया कौड़ीराम में बांसगांव रोड स्थित एक सोने-चांदी की दुकान पर काम करते हैं। सोमवार की सुबह लगभग 9:30 बजे दुकान खोलने के बाद पन्नेलाल बाहर झाड़ू लगा रहे थे। उस समय थोड़ी ही दूरी पर एक चालक अपने ई-रिक्शा में सवारी बैठा रहा था। उसने ई-रिक्शा स्टार्ट किया, तभी अचानक अनियंत्रित हो गया और आगे जाकर पन्नेलाल को टक्कर मार दी। इससे वह जमीन पर गिर गए, उनके गिरने के तत्काल बाद ई-रिक्शा भी उनके ऊपर पलट गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दौड़कर ई-रिक्शा को उठाया। इसके बाद पन्नेलाल को उठाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।