{"_id":"66e62b1d881396ebf303dc94","slug":"gorakhpur-news-due-to-suspicion-wife-was-killed-with-an-axe-husband-remained-sitting-at-home-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-684708-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से मार डाला, घर में ही बैठा रहा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से मार डाला, घर में ही बैठा रहा पति
विज्ञापन
बेलघाट (गोरखपुर)। शंकरपुर गांव में अवैध संबंध के शक में पति ने सिर पर कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह घर में ही बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बांसगांव के तिघरा रुद्रमन गांव निवासी मृतका की मां कुष्मावती की तहरीर पर पुलिस ने दामाद नकुल गुप्ता पर हत्या का केस दर्ज किया है।
कुष्मावती ने तहरीर में लिखा है कि उनकी बेटी सोनी गुप्ता (30) की शादी वर्ष 2016 में बेलघाट शंकरपुर के नकुल गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद से ही नकुल बेटी पर शक करने लगा। इस बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। किसी तरह बेटी संबंधों को बचाने का प्रयास करती रही। आरोप है कि शनिवार को सुबह आठ बजे नकुल ने सोनी के सिर पर कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी। दंपती की एक पांच वर्ष की बेटी है, जिसे कुष्मावती अपने साथ ले गई।
शक की वजह से ही विदेश से लौट आया नकुल
जानकारी के अनुसार, शंकरपुर का नकुल गुप्ता विदेश में रहकर काम करता था। उसे पत्नी पर शक था, इसलिए वहां से लौट आया। इसके बाद फिर बाहर कमाने गया और कुछ ही दिन में वापस घर आ गया। नकुल और सोनी के बीच फोन पर भी विवाद होता था। इधर कुछ दिनों से वह घर पर था और प्रतिदिन दोनों के बीच झगड़ा होता था।
विज्ञापन
वर्जन
आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पत्नी पर शक करता था, इसलिए उसपर कुल्हाड़ी से हमला किया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी पुलिस ने बरामद कर ली है। मृतका की मां की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
-जितेंद्र कुमार तोमर, एसपी दक्षिणी