{"_id":"66f86c478099e4a76d054564","slug":"gorakhpur-news-due-to-rain-now-the-event-will-be-held-in-the-hall-of-varun-beverage-factory-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-700144-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बारिश के चलते अब वरुण बेवरेज फैक्टरी के हॉल में होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बारिश के चलते अब वरुण बेवरेज फैक्टरी के हॉल में होगा आयोजन
विज्ञापन
गोरखपुर। कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी पेप्सिको की फ्रेंचाइजी वरुण बेवरेज की फैक्टरी का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे, इसके बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए पहले परिसर में व्यवस्था हो रही थी, लेकिन लगातार बारिश के बाद अब फैक्टरी के अंदर बड़े हॉल में अब इंतजाम किए जा रहे हैं। शनिवार शाम को गीडा सीईओ ने मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया।
लिंक एक्सप्रेसवे और लखनऊ-मुजफ्फरपुर हाईवे के बीच स्थित वरुण बेवरेज की इस फैक्टरी से उत्पाद तो अप्रैल में ही प्रारंभ हो गया था, लेकिन इसका औपचारिक उद्घाटन अब होगा। इसके लिए भव्य आयोजन की तैयारी चल रही थी, लेकिन शुक्रवार और शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते काफी दिक्कतें आईं। शनिवार दोपहर बाद आयोजन स्थल फैक्टरी परिसर से बदलकर हॉल में तय किया गया। इसके बाद मंच से लेकर सीटिंग प्लान तक फिर तय करने पड़े। शनिवार दोपहर बाद गीडा सीईओ अनुज मलिक और एसडीएम अनुपम मिश्र ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।
पहले यह तय किया गया था सीएम का हेलिकाप्टर सीधे कार्यक्रम स्थल तक जाएगा, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए अब उनके सड़क मार्ग से आने की चर्चा है। सीएम के सुबह 10:30 बजे फैक्टरी पहुंचने का समय निर्धारित है, हालांकि मौसम को देखते हुए इसमें तब्दीली भी संभव है।
विज्ञापन
-
170 करोड़ रुपये का हुआ है निवेश, 1500 लोगों को मिला है रोजगार
गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के सेक्टर 27 में मेसर्स वरुण बेवरेजे ने पेप्सिको की यूनिट के लिए 1170 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस यूनिट का भूमिपूजन एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 अप्रैल 2023 को किया था। शिलान्यास के एक साल में ही निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यूनिट में अप्रैल 2024 से कामर्शियल उत्पादन शुरू हो चुका है। यहां 1500 लोगों को रोजगार भी मिल चुका है।
गुरुकुल विद्यालय में नवनिर्मित कक्षाओं का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह 10 बजे गोरखनाथ स्थित मेवालाल गुप्त गुरुकुल विद्यालय में नवनिर्मित पांच कक्षाओं और एक बहुउद्देशीय सभागार का लोकार्पण करेंगे। इसका निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने कराया है।
सीएम ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन
मुख्यमंत्री शनिवार की शाम करीब सात बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किया।