फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Due to cable cut in Mohaddipur, there was no electricity in Bichhiya for hours.

Gorakhpur News: मोहद्दीपुर में केबिल कटने से बिछिया में घंटों गुल रही बिजली

Thu, 19 Sep 2024 06:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 19 Sep 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Due to cable cut in Mohaddipur, there was no electricity in Bichhiya for hours.
गोरखपुर। मोहद्दीपुर उपकेेंद्र क्षेत्र के बिछिया में बुधवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली नहीं रही। मोहद्दीपुर में रेलवे पटरी के किनारे रेलवे की ओर से करवाए जा रहे कार्य से मजदूरों से भूमिगत केबिल कट गया। इससे बिछिया क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग की ओर से फॉल्ट जोड़ने के बाद दस मिनट के लिए बिजली आई भी तो फिर बिछिया मेंं ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे बिजली फिर गुल हो गई।
विज्ञापन


मोहल्ले वासियों का कहना था कि दुर्गा मंदिर के पास ट्रांसफाॅर्मर जला है, जिसकी सूचना देने के लिए बिजली घर को फोन मिलाया जा रहा लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बिछिया के निवासी अनिल ने बताया कि इस क्षेत्र में बिजली का संकट हमेशा बना रहता है। प्रतिदिन कुछ न कुछ परेशानी व फॉल्ट लगा रहता है, जिससे यहां के लोगों को काफी परेशानी होती है। यहां के लोग अब बिजली कटौती से त्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


बिजली निगम के अभियंता राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह केबिल कटने की जानकारी बाद में हुई। रेलवे की ओर से बिजली विभाग को सूचना नहीं दी गई। इससे फॉल्ट को पता करने में ज्यादा समय लग गया। उन्होंंने कहा कि बिजली सप्लाई शाम को बहाल की गई, परंतु लोड बढ़ने के कारण चार से पांच क्षेत्रों में फॉल्ट की समस्या व आजाद नगर में ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि सप्लाई बहाल करने के लिए कर्मचारियाें को तत्काल क्षेत्र में भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक विद्युत सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता लवलेश कुमार ने बताया कि रेलवे के कार्य करने से केबिल कटा था। इसकी सूचना बाद में मिली। हालांकि कर्मचारियों ने केबिल को जोड़ दिया। बाद में लोकल फॉल्ट की भी जानकारी मिलने पर इसको ठीक करवाया जा रहा है।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed