{"_id":"68813d3febe07943d10caac1","slug":"gorakhpur-news-drunk-youth-stabbed-himself-in-the-stomach-and-died-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1013038-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शराब के नशे में युवक ने अपने पेट में घोंपा चाकू, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शराब के नशे में युवक ने अपने पेट में घोंपा चाकू, मौत
Thu, 24 Jul 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
कुईं बाजार। सिकरीगंज क्षेत्र के बनकटा निवासी उमेश (45) ने मंगलवार रात अपने पेट में चाकू घोंप लिया। बुधवार शाम उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, उमेश पांच दिन पहले ससुराल सिंकरीगंज क्षेत्र के मुसहीं गांव गया था। मंगलवार रात किसी विवाद के बाद उसने खुद को चाकू मार लिया। ससुराल वाले उसे घायल अवस्था में बनकटा लाए जहां से परिजन उसे महदेवा बाजार के निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन परिजन उसे घर लेकर चले गए जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता मूसे ने तहरीर में बताया कि उमेश शराब का आदी था और नशे में चाकू मार लिया। थाना प्रभारी सिकरीगंज कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई आरोप नहीं लगाया गया है। संवाद