{"_id":"673fa61c5dc53570ea0c5f8a","slug":"gorakhpur-news-drug-addict-youth-misbehaves-with-staff-nurse-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-755121-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नशेड़ी युवक ने स्टाफ नर्स के साथ की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नशेड़ी युवक ने स्टाफ नर्स के साथ की अभद्रता
विज्ञापन
पिपराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बृहस्पतिवार की दोपहर नशे में युवक ने उत्पात मचाया। एक महिला स्टाफ नर्स के साथ अभद्रता की। विरोध पर हंगामा करने लगा। इटीसी वार्ड के अभिलेखों काे फाड़ने का भी आरोप है। इसी दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। किसी तरह से लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। आरोप है कि रास्ते में वह पुलिस से हाथ छुड़ाकर भाग गया। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. मणि शेखर ने पुलिस को तहरीर दी है।
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि आरोपी युवक नगर पंचायत पिपराइच के वार्ड नंबर 14 का रहने वाला है। वह खुद को एक मीडिया संगठन से जुड़े होने का दावा करता है। एक कार्ड भी लेकर चलता है। आए दिन वह सीएचसी पहुंचकर रोगियों के साथ बदसलूकी करता है। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।