फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Driver beaten over illegal mining, accused of showing weapon

Gorakhpur News: अवैध खनन को लेकर चालक पीटा, असलहा दिखाने का आरोप

Tue, 26 Nov 2024 06:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Driver beaten over illegal mining, accused of showing weapon
सहजनवां। गीडा सेक्टर-26 में अवैध खनन को लेकर रविवार को एक डंपर चालक को अज्ञात लोगों ने पीट दिया। आरोप है कि असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित युवक ने सहजनवां थाने में तहरीर दी है। सहजनवां क्षेत्र के एक गांव के कुछ लोग गीडा सेक्टर-26 में अवैध खनन कराते हैं। इस काम में दो गुट सक्रिय रहता है। एक गुट पहले से ही अवैध खनन क्षेत्र में अपने पांव जमा रखे हैं। दूसरा गुट वर्तमान समय में अवैध खनन में सक्रिय हुआ है। रविवार रात एक बजे के करीब एक गुट का डंपर चालक डीजल भराने पेट्रोल पंप पर गया था। इस दौरान दूसरा गुट पहुंचा और डंपर चालक को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान असलहा निकालकर धमकी भी दी गई। सहजनवां थाना प्रभारी का कहना है कि जांच कर आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा। कुछ लोगों को पाबंद कर एसडीएम कोर्ट भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed