{"_id":"665918aceddde1b9ac0a74a4","slug":"gorakhpur-news-drains-not-connected-to-drains-colonies-will-be-waterlogged-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-574641-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नाले से नहीं जोड़ा नालियों को, कॉलोनियों में होगा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नाले से नहीं जोड़ा नालियों को, कॉलोनियों में होगा जलभराव
Fri, 31 May 2024 05:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 31 May 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पैडलेगंज-नौसड़ सिक्सलेन निर्माण के बाद नाले से कॉलोनियों की नालियों को नहीं जोड़ने के कारण बरसात में दिक्कत बढ़ सकती है। भीषण गर्मी के बाद बरसात शुरू होने के दिन करीब आते जा रहे हैं, लेकिन अब तक नालियों से जल निकासी की व्यवस्था बनाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से सिक्सलेन निर्माण कराया जा रहा है। नाला निर्माण लगभग पूरा हो गया है, जबकि एप्रोच बनाए जा रहे हैं। बरसात करीब है, स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ रही है कि बारिश हो गई तो कॉलोनियों में जलभराव की समस्या शुरू हो जाएगी।
गर्मी में ही हाईवे के किनारे कॉलोनियों की सड़कों पर नालियों का पानी बह रहा है। बारिश हो गई तो वहां जलभराव हो जाएगा। सिक्सलेन से बेतियाहाता, रुस्तमपुर से काली मंदिर, रुस्तमपुर व अधिवक्ता रामाश्रय तिवारी की घर की ओर जाने वाली सड़क पर जलभराव होने की आशंका है।
विज्ञापन
-- -- -
सिक्सलेन निर्माण के दौरान कॉलोनियों की नालियों को नाले से नहीं जोड़ा गया है। यदि बारिश हुई तो कॉलोनियों में पानी भर जाएगा। गर्मी में भी सड़काें पर पानी है।
- अनिल श्रीवास्तव, बिलंदपुर
-- -
लोक निर्माण विभाग की ओर से एप्रोच और नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य हो जाएगा तो कॉलोनियों की नालियों को जोड़ा जाएगा। यदि देर हुई तो बहुत दिक्कत होगी।
- शरद राय, बिलंदपुुर
-- -
कोट-
सिक्सलेन निर्माण में जहां नाला निर्माण हो गया है, वहां भी कॉलोनियों की नालियों को नाले से नहीं जोड़ा जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों से बात करने पर बता रहे हैं कि नालियों को जोड़ा जाएगा, लेकिन यह नहीं बता रहे कि यह कार्य कब होगा।
- विश्वजीत त्रिपाठी, पार्षद, बेतियाहाता
-- --
सिक्सलेन निर्माण में एप्रोच निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यह कार्य एक सप्ताह में हो जाएगा। इसके साथ नाले से कॉलोनियों की नालियों को जोड़ने का कार्य शुरू किया गया है। यह कार्य जल्द किया जाएगा ताकि बरसात में लोगों की दिक्कत न हो।
- रंजन सिंह, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
-- --
नाले की दीवार सड़क से ऊंची करने का विरोध
देवरिया बाईपास फोरलेन निर्माण में नाले की दीवार सड़क से ऊंची करने पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। स्थानीय निवासी रोहित सिंह ने कहा कि सड़क से नाला ऊंचा होगा तो कॉलोनियों का पानी सड़क पर बहेगा।
-- -- -- -- -- -