{"_id":"679a992804361812b20cf5af","slug":"gorakhpur-news-drain-was-poured-into-waterit-got-washed-away-as-soon-as-it-was-opened-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-823401-2025-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पानी में कर दी नाली की ढलाई...खोलते ही बह गया- किराने की सबसे बड़ी मंडी है साहबगंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पानी में कर दी नाली की ढलाई...खोलते ही बह गया- किराने की सबसे बड़ी मंडी है साहबगंज
Thu, 30 Jan 2025 12:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:18 PM IST
सार
साहबगंज मंडी में करीब 120 मीटर लंबाई में 10 दिनों से नाली निर्माण का काम चल रहा है। दुकानदार मन्नू ने बताया कि निर्माण के चलते दुकान के सामने पानी लग गया है। ठेकेदार ने पानी में ही चार दिनों पहले ढलाई करा दी। बुधवार को ढलाई को खोला गया तो निर्माण बह गया।
विज्ञापन
साहबगंज मंडी की सड़क
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
साहबगंज किराना मंडी में नाली निर्माण ने व्यापारियों के सामने समस्या खड़ी कर दी है। निर्माण की सुस्त रफ्तार के चलते दुकानों के सामने पानी लग गया है। ठेकेदार ने पानी में ही नाली की ढलाई कर दी। बुधवार को ढलाई खोलते ही निर्माण बह गया। इसके बाद दोबारा से ढलाई की गई।
विज्ञापन
साहबगंज मंडी में करीब 120 मीटर लंबाई में 10 दिनों से नाली निर्माण का काम चल रहा है। दुकानदार मन्नू ने बताया कि निर्माण के चलते दुकान के सामने पानी लग गया है। ठेकेदार ने पानी में ही चार दिनों पहले ढलाई करा दी। बुधवार को ढलाई को खोला गया तो निर्माण बह गया।
विज्ञापन
वहीं, दुकान के सामने पानी लगने से कारोबार चौपट हो गया है। दुकानदार मनीष ने बताया कि 10 दिन से दुकानें बंद हैं। बाहर कीचड़ है, पानी निकालने की व्यवस्था नहीं है। निर्माण की रफ्तार धीमी होने की वजह से कारोबार प्रभावित है।
विज्ञापन
पार्षद अवधेश अग्रहरि ने बताया कि 15वें वित्त से साहबगंज मंडी में नाली निर्माण कराया जा रहा है। पानी में निर्माण करने में दिक्कत हो रही थी। जेई से बात कर टीम को बदलवा दिया गया है। तीन से चार दिन में काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद दिक्कतें दूर हो जाएंगी।