फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dr. Virendra of MG Inter College will get the State Teacher Award

Gorakhpur News: एमजी इंटर कॉलेज के डॉ. वीरेंद्र को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार

Wed, 27 Aug 2025 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dr. Virendra of MG Inter College will get the State Teacher Award
पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित होगा समारोह
विज्ञापन


गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता (रसायन विज्ञान) डॉ. वीरेंद्र कुमार पटेल का चयन इस वर्ष के राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए हुआ है। उन्हें आगामी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. वीरेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज, महराजगंज से हुई। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएससी, एमएससी और पीएचडी पूरी की। उन्हें भारत सरकार से फेलोशिप भी मिल चुकी है। कॅरियर की शुरुआत उन्होंने दिल्ली में फिटजी में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में की। एक जुलाई 2003 को उन्होंने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में प्रवक्ता (रसायन विज्ञान) के रूप में कार्यभार संभाला।
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र का कहना है कि उन्होंने अध्यापन में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया, जिससे छात्रों की रुचि बढ़ी और सीखने की प्रक्रिया आसान हुई। उन्होंने कई एक्स्ट्रा-को-करिकुलर गतिविधियों का आयोजन किया और छात्रों को सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। ललित कला महोत्सव के वे समन्वयक रहे। साथ ही इंसेफेलाइटिस और स्वच्छता जैसे विषयों पर जागरूकता अभियान चलाए। पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी उन्होंने विशेष योगदान दिया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह, प्रबंधक मनकेश्वर नाथ पांडेय, उनकी पत्नी ब्रजबाला पटेल, सहयोगी शिक्षक-कर्मचारी एवं तकनीकी सहयोगी शशिभूषण श्रीवास्तव और संजय श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने कहा कि डॉ. वीरेंद्र का यह सम्मान पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed