फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dr Navneet Ateria of AIIMS received two awards in Sri Lanka

Gorakhpur News: एम्स के डॉ नवनीत अटेरिया को श्रीलंका में मिले दो पुरस्कार

Tue, 29 Jul 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dr Navneet Ateria of AIIMS received two awards in Sri Lanka
कोलंबो के यूनिवर्सिटी ऑफ केलानिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बाल संरक्षण सम्मेलन में मिला पुरस्कार
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नवनीत अटेरिया को अंतरराष्ट्रीय बाल संरक्षण सम्मेलन में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। यह सम्मेलन 25 से 27 जुलाई तक यूनिवर्सिटी ऑफ केलानिया, कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित था।
यह सम्मेलन सेंटर फॉर जेंडर स्टडीज द्वारा यूरोपीय संघ और यूनिसेफ श्रीलंका के सहयोग से आयोजित किया गया था। यह श्रीलंका का पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन था जो पूर्ण रूप से बाल संरक्षण पर केंद्रित था। इसमें 250 से अधिक प्रतिनिधियों और दुनियाभर के विशेषज्ञों द्वारा 300 से अधिक प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन

डॉ. नवनीत अटेरीया को बाल तस्करी की पहचान और रोकथाम में फॉरेंसिक विशेषज्ञ की भूमिका विषय पर प्रस्तुति के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति प्रमाणपत्र दिया गया। वहीं डिजिटल फॉरेंसिक और ऑनलाइन बाल शोषण डिजिटल युग में बच्चों की सुरक्षा विषय पर शोध के लिए सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान संकल्पना प्रस्तुति में तृतीय पुरस्कार मिला। इस उपलब्धि पर एम्स की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता आदि अधिकारियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed