फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dr. Kanchan Srivastava becomes Chief Superintendent of Nehru Hospital in BRD Medical College

Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉ. कंचन श्रीवास्तव बनीं नेहरू अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक

Sat, 25 May 2024 06:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dr. Kanchan Srivastava becomes Chief Superintendent of Nehru Hospital in BRD Medical College
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल ने व्यवस्था में बदलाव शुरू कर दिया है। नेहरू अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डाॅ. राजेश कुमार राय को हटाकर डाॅ. कंचन श्रीवास्तव को यह जिम्मेदारी दी गई है। डाॅ. राजेश राय को अब सुपर स्पेशियलिटी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

जेम पोर्टल के क्रय सचिव डाॅ. महिम मित्तल की जगह डाॅ. शैला मित्रा को प्रभार दिया गया है। अनुरक्षण प्रभारी डाॅ. अशोक यादव की जगह डाॅ. सुरेंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। बाल रोग विभाग की पूर्व अध्यक्ष रहीं डाॅ. अनीता मेहता को प्राचार्य कार्यालय का अधिष्ठान प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि चिकित्सा व प्रशासनिक व्यवस्था और बेहतर करने के उद्देश्य से यह परिवर्तन किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नेहरू अस्पताल में पहली बार महिला को प्रमुख अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed