फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Double Murder: Police deepens suspicion on three youths of the village who were missing since the day of the incident.

डबल मर्डर : घटना वाले दिन से लापता गांव के तीन युवकों पर पुलिस को गहराया शक

Wed, 29 Jan 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Double Murder: Police deepens suspicion on three youths of the village who were missing since the day of the incident.
तीन में से एक युवक नाबालिग रहते हुए कुकर्म के मामले में जा चुका है बाल सुधार गृह
विज्ञापन

पुलिस का दावा- जल्द कर देगी हत्याकांड का खुलासा
गोरखपुर।
सहजनवां के भक्सा गांव में दो किशोरों अभिषेक और प्रिंस की हत्या के मामले में पुलिस को गांव के ही तीन युवकों पर शक है। ये तीनों घटना वाले दिन से ही अचानक बिना परिवार वालों को कोई जानकारी दिए लापता हैं। इन तीन युवकों में एक नाबालिग रहते हुए कुकर्म के मामले में बाल सुधार गृह भी जा चुका है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को तीनों युवकों की लोकेशन के बारे में पता चल गया है और उनमें से एक से बात भी हो चुकी है। पुलिस उनके मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है और घटना वाले दिन उनकी लोकेशन का पता लगा रही है। घटना वाले दिन जांच करने पहुंचा पुलिस का खोजी कुत्ता टोनी गांव में जिन घरों के सामने ठहर कर भौंका था। वे इन्हीं तीनों के हैं। उसके बाद अचानक उनके लापता हो जाने से भी पुलिस का शक इन पर गहरा हो गया है।
विज्ञापन

एक टीम कर रही आशनाई के एंगल पर जांच
पुलिस सूत्रों की माने तो एक टीम आशनाई के एंगल पर भी हत्याकांड की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि एक महिला घटना वाले दिन दोनों किशोरों को सड़क पर दिखी थी। पुलिस उसके मोबाइल नंबर की भी जांच कर रही है। पुलिस को महिला के किसी से अन्य युवक से संबंध के बारे में पुलिस को पता चला है। वह उससे मिलने जुलने जाती रहती है। साक्ष्य एकत्रित कर पुलिस उस महिला से पूछताछ भी कर सकती है। इसके अलावा पुलिस 700 अन्य मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवा कर जांच कर चुकी है। साथ ही उस क्षेत्र के पुराने बदमाशों से भी पूछताछ हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर पुलिस नहीं पहुंच पाई है। पुलिस का मानना है कि इस घटना में गांव के ही युवक शामिल हो सकते हैं, जो किशोर के आने-जाने का समय जानते थे। चार दिन से दोनों किशोर घटनास्थल वाली जगह के आस-पास जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से मिलकर पुलिस ने दिया आश्वासन
मंगलवार को पुलिस टीम भक्सा गांव जाकर अभिषेक के पिता इंद्रेश से मिली। इसके बाद चिलुआताल के परमेश्वरपुर के नवापार में प्रिंस के घर जाकर पिता राकेश से मिली। दोनों परिवारों को पुलिस ने बताया कि हत्यारोपियों की पहचान कर ली गई है और बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
24 जनवरी को सरसों के खेत में मिली थी दोनों किशोरों की लाश
भक्सा गांव निवासी दिनेश के साले चिलुआताल के परमेश्वरपुर नवापार निवासी राकेश का बेटा प्रिंस (12) दिनेश के भाई इंद्रेश के बेटे अभिषेक (14) के साथ 23 जनवारी की शाम को खेत की ओर गया था। उसके बाद अगले दिन दोनों की लाश घर से तीन किमी दूर सरसों के खेत में मिली। दोनों का गला रेता था और हाथ-पैर बंधे थे।

कोट-
घटना के बाद से ही पुलिस की सात टीमें जांच पड़ताल में लगी हैं। कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर जांच चल रही है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed