फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Double decker bus will run from Gorakhpur to Lucknow

Gorakhpur News: गोरखपुर से लखनऊ के लिए चलेगी डबल डेकर बस

Sun, 08 Jun 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Double decker bus will run from Gorakhpur to Lucknow
65 सीट की होगी डबल डेकर बस, इलेक्ट्रिक बस
विज्ञापन

बस मिलते ही शुरू हो जाएगा संचालन
गोरखपुर। गोरखपुर से लखनऊ के लिए रोडवेज की बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्री जल्द ही रोडवेज की डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस से लखनऊ का सफर कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ महीने पहले लखनऊ में प्रदेश के पहले डबल डेकर बस की शुरूआत कर चुके हैं। परिवहन निगम प्रशासन भी एसी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों को चलाने जा रहा है। रोडवेज प्रशासन ने पहले चरण में 20 बसों के लिए टेंडर जारी किया है। इनमें चार बसें लखनऊ से गोरखपुर के बीच चलाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

65 सीटर होंगी बसें : रोडवेज से मिली जानकारी के मुताबिक एसी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस एक बार चार्ज होने पर 150-200 किलोमीटर तक चल सकेगी। बस की दोनों मंजिलों पर कुल 65 सीटें होंगी। आम बसों में 52 सीटें होती हैं। सीटें बढ़ने और डीजल के मुकाबले कम लागत की वजह से इनका किराया भी कम किया जा सकता है। इसके लिए जल्द ही गोरखपुर-लखनऊ रूट पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
परिवहन निगम के बेड़े में डबल डेकर बसें शामिल करने की तैयारी है। मुख्यालय की ओर से बसों की खरीद की जा रही है। जल्द ही डबल डेकर बस शुरू होने की उम्मीद है।
लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed