{"_id":"6866d8c8d6b89993910468c0","slug":"gorakhpur-news-dog-created-havoc-in-uruwa-bit-12-people-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-991432-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उरुवा में कुत्ते ने मचाया उत्पात, 12 लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उरुवा में कुत्ते ने मचाया उत्पात, 12 लोगों को काटा
विज्ञापन
पिपरा, परसा, बेलासपुर, उरुवा और गोलीपार गांव के लोग हुए हैं शिकार
गोरखपुर। उरुवा बाजार क्षेत्र में एक कुत्ते ने पांच गांवों में उत्पात मचाकर रखा है। अभी तक घूम-घूम कर वह 12 लोगों को काट चुका है। इसमें चार गंभीर हैं, जिन्हें बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। आठ को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाकर डॉक्टरों ने घर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, एक आवारा कुत्ते ने पिपरा, परसा, बेलासपुर, उरुवा और गोलीपार में उत्पात मचा रखा है। इसके डर से ग्रामीण बच्चों को अकेले बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को इसने सबसे पहले पिपरा गांव के 60 वर्षीय तेरसू को काटकर घायल कर दिया। इसके बाद परसा निवासी 60 वर्षीय कलवासी, बेलासपुर निवासी 42 वर्षीय प्रेमशिला, गोलीपार निवासी 45 वर्षीय सुनैना को कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इन सभी का इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। इन्हीं गांवों के आठ और लोगों को काटकर घायल किया है। पीएचसी उरुवा पर सभी का उपचार चल रहा है।
पीएचसी प्रभारी डाॅ. एपी सिंह ने बताया कि कुत्ते के काटने पर 12 लोग उपचार के लिए अस्पताल आए थे। चार की हालत गंभीर होने पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां एंटी सिरम का इंजेक्शन लगाकर उपचार किया जा रहा है।