{"_id":"6866dbd8cb8a5c89570bd770","slug":"gorakhpur-news-documents-and-bike-stolen-from-airport-employees-house-accused-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-991540-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एयरपोर्ट कर्मी के घर से दस्तावेज और बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एयरपोर्ट कर्मी के घर से दस्तावेज और बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर वापस करने के एवज में मांग रहा था रुपये
गोरखपुर। एयरपोर्ट पर काम करने वाले कौशांबी जिले के युवक की आलमारी में रखे दस्तावेज के साथ ही बरामदे में रखी बाइक को पड़ोस में किराए पर रहने वाले युवक ने चुरा लिया। इसके बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर दस्तावेज व बाइक वापस करने के एवज में रुपये मांग रहा था। एम्स थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। बृहस्पतिवार की सुबह साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी हुए दस्तावेज व बाइक को भी बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, कौशांबी जिले के पिपरी मनौरी निवासी अमन सोनी, गोरखपुर एयरपोर्ट पर विमानन कंपनी में कार्यरत हैं। विशुनपुरवा इलाके में किराए के मकान में रहते हैं। बीते 25 जून को अमन अपने गांव गए थे। उस समय बाइक बरामदे में खड़ी थी। चोर ने दरवाजे का ताला खोला और अलमारी से शैक्षणिक प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेज चुरा लिए। साथ ही बाइक भी लेकर भाग गया।
जांच में पता चला कि अमन के नीचे वाले कमरे में मोहद्दीपुर का सौरभ जायसवाल किराए पर रहता था। उसी ने वारदात को अंजाम दिया है। एम्स पुलिस ने सौरभ को हिरासत में लिया तो उसने बताया कि अमन के यहां काम करने वाली नौकरानी दरवाजा बंद करने के बाद चाबी को बाहर छिपाकर रखती थी। जानकारी मिलते ही उसने चोरी की योजना बनाई। बृहस्पतिवार को सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।