फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Doctor's father and brother reached the hostel and took away the belongings in the presence of police

Gorakhpur News: हाॅस्टल पहुंचे डॉक्टर के पिता व भाई, पुलिस की मौजूदगी में ले गए सामान

Sun, 03 Aug 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Doctor's father and brother reached the hostel and took away the belongings in the presence of police
मेडिकल कॉलेज में डॉ. अबीशो डीजे की मौत के बाद हास्टल में सामान लेने पहुंचे परिजन (स्रोत संवाद)
बीआरडी में डाॅ. अबीशो की मौत का मामला
विज्ञापन



बेटे के कमरे में जाते ही भावुक हो गए डॉ. अबीशो डीजे के पिता डेविड
गुलहरिया। डॉ. अबीशो डीजे की मौत के बाद शनिवार को उनके पिता डेविड व बड़े भाई डॉ. अभिनव मेडिकल कॉलेज स्थित पीजी हॉस्टल में पहुंचे। वहां पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला खोलकर सारा सामान पैक कराने के बाद पार्सल से तिरुवनंतपुरम भेज दिया। इस दौरान वह खुद अपने हाथों से बेटे का एक एक सामान को बाक्स में रख रहे थे। इसमें उनके बड़े बेटे अभिनव ने साथ दिया। इस दौरान वह भावुक हो गए।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल में 11 जुलाई की सुबह जूनियर रेजिडेंट डॉ. अबीशो डीजे का शव मिला था। अगले दिन बड़े भाई डॉ. अभिनव, ससुर सेल्वेराम व बहनोई प्रजीत पोस्टमार्टम कराकर शव को फ्लाइट से केरल ले जाकर अंतिम संस्कार करा दिया था। अबीशो पीजी 100 बेड वाले हॉस्टल के जी 25 नंबर कमरे में रहते थे। हादसे के बाद पुलिस और बीआरडी प्राचार्य की मौजूदगी में कमरे को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 8 बजे केरल से अबीशो के पिता और भाई मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी सामान लेने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा जीतेंद्र कुमार सिंह ने मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल को सूचना देकर पिता और भाई को हॉस्टल लेकर पहुंचे। वीडियो रिकॉर्डिंग कराते हुए सील कमरा खोला गया। पिता कमरे में दाखिल होते ही भावुक हो गए। बेटे का एक-एक सामान पिता अपने हाथों से बैग में पैक किया। इस दौरान दीवारों पर लगे स्लोगन को अपने फोन से फोटो खींचकर बेटे की यादों को संजोया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह था मामला
मूलरूप से केरल के तिरुवनंतपुरम के पंपकुंदमकुजुझी पलुरकोनम पारास्सला निवासी डॉ. अबीशो डीजे (32) बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया विभाग में तृतीय वर्ष का छात्र थे। 10 जुलाई की रात पौने ग्यारह बजे अपने हॉस्टल के जी-25 में साथी के साथ पढ़ाई कर रहे थे। भूख लगने पर दोनों साथ में बाहर खाना खाने गए और वापस आकर करीब ढाई बजे तक दोनों ने साथ में पढ़ाई की। इसके बाद साथी छात्र अपने हॉस्टल चला गया। 11 जुलाई की सुबह कमरे में वह बेड पर मृत मिले थे। बाएं हाथ में दो इंजेक्शन के निशान मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed