फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Doctor-cop assault case reached court... Advocates filed application

Gorakhpur News: सिपाही के पक्ष में गोरक्षवासी सड़कों पर, कोर्ट ने मांगी पुलिस से रिपोर्ट- जमकर प्रदर्शन भी

Thu, 10 Oct 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2024 04:55 AM IST
सार

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानू पांडेय ने बताया कि डॉक्टर पर केस दर्ज करने के लिए कोर्ट ने कैंट थाने से इस केस की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही 14 अक्तूबर को सिपाही की जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ, सिपाही के साथ है। जब तक डॉक्टर पर केस दर्ज नहीं हो जाता, हमारा प्रयास जारी रहेगा।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Doctor-cop assault case reached court... Advocates filed application
पंकज की पत्नी संग विरोध प्रदर्शन करते शहरवासी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉक्टर- सिपाही मारपीट प्रकरण कोर्ट पहुंच गया है। सिपाही से मारपीट के मामले में डॉ. अनुज सरकारी पर केस दर्ज कराने के लिए अधिवक्ताओं ने बुधवार को कोर्ट में बीएनएस 175 (3) के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) के यहां प्रार्थना पत्र दिया है। अधिवक्ता ऋषिकेश पांडेय ने यह अर्जी डाली है। साथ ही सिपाही पंकज कुमार के जमानत की भी अर्जी दी है।
विज्ञापन


सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानू पांडेय ने बताया कि डॉक्टर पर केस दर्ज करने के लिए कोर्ट ने कैंट थाने से इस केस की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही 14 अक्तूबर को सिपाही की जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ, सिपाही के साथ है। जब तक डॉक्टर पर केस दर्ज नहीं हो जाता, हमारा प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन

In Gorakhpur, Doctor-cop assault case reached court... Advocates filed application
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किया पैदल मार्च - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बुधवार को राम सिंह, राधेश्याम सिंह, ओम नारायण पांडे, विश्वजीत त्रिपाठी पार्षद, धर्मेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य लोग मंडलीय कारागार गोरखपुर में बंद पुलिस कांस्टेबल पंकज कुमार से मिले। वहां सिपाही से घटनाक्रम के बारे में जाना। उन्होंने सिपाही और उसकी पत्नी की ओर से दी गई दोनों तहरीर पर डॉ. अनुज सरकारी पर केस दर्ज करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने एसएसपी को दिया पत्र
बुधवार दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी के पास पहुंचा। उन्होंने एसएसपी को पत्र देते हुए सिपाही को न्याय और डॉ. अनुज सरकारी व उनके बाउंसरों पर केस दर्ज करने की मांग की। विश्वविद्यालय के छात्र नेता प्रतीक तिवारी ने एसपी सिटी को पत्र देकर सिपाही को न्याय दिलाने की मांग की।

In Gorakhpur, Doctor-cop assault case reached court... Advocates filed application
एनएसयूआई के छात्रों ने भी किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आम जनमानस ने किया विरोध-प्रदर्शन
जनहित युवा शक्ति के अध्यक्ष समाजसेवी निखिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गोलघर स्थित गांधी प्रतिमा पर डॉक्टर अनुज सरकारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गोरखपुर के वरिष्ठजनों ने इस विरोध प्रदर्शन से जुड़कर जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द निष्पक्ष कार्यवाही नहीं होती है तो हम लोग सड़क जाम करके विरोध करेंगे।
विज्ञापन

In Gorakhpur, Doctor-cop assault case reached court... Advocates filed application
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान राजन सिंह सूर्यवंशी, कुलदीप पांडे, नितिन श्रीवास्तव, कृष्णा तिवारी, विशाल सिंह, आशुतोष पांडेय उपस्थित रहे। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डॉक्टर- सिपाही विवाद में तीन दिनों में अस्पताल कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग डीजीपी को पत्र भेजकर की है।

कांग्रेसी भी उतरे सड़क पर
युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंकित पांडेय ने बताया कि पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने भी सिपाही की तहरीर पर डॉक्टर पर केस दर्ज करने की मांग की है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर अनुज सरकारी और सिपाही पंकज कुमार के बीच हुई मारपीट मामले में बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा।

अंकित पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मांग की कि तत्काल डॉक्टर पर केस दर्ज किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक योगेश प्रताप सिंह, सूरज यादव, विख्यात भट्ट, शिवम चतुर्वेदी, सोनू पासवान, रवि पांडेय, सत्यम सिंह, अंकित चौहान और आनंद सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed