{"_id":"668b44fd5c6ad3824601c099","slug":"gorakhpur-news-dms-order-postmortem-of-the-teenagers-body-will-be-done-after-digging-the-grave-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-613869-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीएम का आदेश, कब्र खोदकर किशोर के शव का कराया जाएगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीएम का आदेश, कब्र खोदकर किशोर के शव का कराया जाएगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन
झंगहा (गोरखपुर)।
मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा दी गई दवा खाने से बच्चे की मौत के मामले में डीएम के आदेश पर बच्चे का शव कब्र से निकलवार कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रविवार को झंगहा पुलिस व उपजिलाधिकारी चौरी चौरा की उपस्थिति में शव को निकालने का प्रयास किया गया लेकिन पानी भरा होने के कारण कब्र का पता नहीं चल पाया। अब पानी हटने पर शव निकाला जाएगा।
मालूम हो कि थाना क्षेत्र के सिलहटा मुंडेरा लंगड़ा चौक गांव निवासी दिलीप कुमार निषाद के बेटे दीपक (13) की मेडिकल स्टोर संचालक की दी गई दवा से तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। स्टोर संचालक ने शहर के अपने एक परिचित के यहां बच्चे को भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसी दिन दीपक का शव दफना दिया। पांच दिन बाद परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर कार्रवाई कराने के लिए डीएम से शिकायत की, जिसके बाद डीएम ने शव निकलवार पोस्टमार्टम कराने का आशेश दिया है। इस घटना में पुलिस पहले ही मेडिकल स्टोर संचालक क्षेत्र के राजी जगदीशपुर गांव निवासी जितेंद्र शर्मा एवं उसके भाई सचिन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।