फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, DJ will not play in the marriage hall late at night, there should be no jam on the road

नहीं सताएगी डीजे की धुन: देर रात तक मैरिज हाल-रिजार्ट में नहीं बज सकेगा 'लाल घाघरा...', जानिए क्यों

Thu, 14 Nov 2024 12:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2024 12:24 PM IST
सार

एसपी सिटी अभिनव त्यागी व एडीएम सिटी अंजनी सिंह ने मैरिज हाल संचालकों के साथ बैठक की। शादी में देर रात तक डीजे बजाकर शोर न हो और अगर कोई मनमानी करता है तो मैरिज हाउस की तरफ से इसकी सूचना स्थानीय थाने पर तुरंत दें। इसके अलावा सहालग के समय मैरिज हाल के पास जाम भी न लगने पाए। सबसे ज्यादा दिक्कत ट्रैफिक को लेकर होती है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, DJ will not play in the marriage hall late at night, there should be no jam on the road
मैरिज हाउस संचालकों के साथ बैठक करते एडीएम सिटी व पुलिस अधीक्षक नगर। - फोटो : स्त्रोत- पुलिस

विस्तार

शादी, तिलक या किसी मांगलिक आयोजन की बुकिंग के समय ही आयोजक को बता दें कि हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध है। देर रात डीजे बजाकर शोर भी नहीं करना है। अगर कोई मनमानी करता है तो इसकी सूचना स्थानीय थाने पर तुरंत दें, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मैरिज हाल के अंदर व गेट के बाहर सीसी कैमरे जरूर लगवाएं ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

विज्ञापन


ये निर्देश एसपी सिटी अभिनव त्यागी व एडीएम सिटी अंजनी सिंह ने मैरिज हाल संचालकों को दिए। बुधवार को कलक्ट्रेट भवन में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने कहा कि सहालग के समय मैरिज हाल के पास जाम भी न लगने पाए। सबसे ज्यादा दिक्कत ट्रैफिक को लेकर होती है।
विज्ञापन


शहर का कोई इलाका नहीं बचता है जहां बरात की वजह से लोग जाम में न फंसे हों। कुछ जगह तो बराती पूरी सड़क घेरकर ही नाचते-गाते जाते हैं। रास्ता न मिलने से कई जगह झड़प तक की स्थिति बन जाती है। सभी को ध्यान देना है कि ऐसी स्थिति न पैदा हो। उन्होंने कहा कि सभी मैरिज हाल संचालक अपने सिक्योरिटी गार्ड को मुस्तैद रखें। वे सही ढंग से गाड़ियों की पार्किंग कराएं। सड़क पर बेतरतीब पार्किंग से जाम न लगे, इसका भी ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed