{"_id":"679bd491ed2d0c60a5066455","slug":"gorakhpur-news-diversion-implemented-in-gorakhpur-in-view-of-crowd-in-ayodhya-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-825066-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अयोध्या में भीड़ को देखते हुए गोरखपुर में डायवर्जन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अयोध्या में भीड़ को देखते हुए गोरखपुर में डायवर्जन लागू
विज्ञापन
भीड़ कम होने तक जारी रहेगा डायवर्जन
गोरखपुर। अयोध्या में भीड़ की वजह से गोरखपुर लखनऊ फोरलेन पर रूट डायवर्जन लागू हो गया है। बृहस्पतिवार को दिन में भारी वाहनों को बस्ती की ओर नहीं जाने दिया गया। हालांकि शाम के समय थोड़ी ढील दी गई।
एसपी यातायात संजय कुमार ने बताया कि कुछ देर के लिए ही वाहनों को जाने की अनुमति दी गई थी। गोरखपुर से लखनऊ रूट पर भारी वाहनों के आने जाने पर बुधवार की सुबह आठ बजे से रोक लगा दी गई। देवरिया और कुशीनगर से आने वाले वाहनों को बाघागाड़ा से मोड़कर वाराणसी हाइवे पर भेजा गया। गोरखपुर शहर से सहजनवां की ओर जा रहे वाहनों को जीरो प्वाइंट कालेसर से जंगल कौड़िया बाईपास होते हुए डायवर्ट किया गया। छोटी गाड़ियों और रोडवेज की बसों को ही जाने की अनुमति है। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार को दिनभर लागू रही। लेकिन शाम को छह बजे के बाद आंशिक राहत देते हुए करीब एक घंटे तक भारी वाहनों को लखनऊ मार्ग पर जाने दिया गया।