फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: District ranks second in disposal of IGRS complaints

Gorakhpur News: आईजीआरएस की शिकायत के निस्तारण में जिले को दूसरा स्थान

Sat, 11 Jan 2025 08:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: District ranks second in disposal of IGRS complaints
जिलाधिकारी ने इसके लिए पूरी टीम को दी बधाई
विज्ञापन

गोरखपुर। दिसम्बर महीने की आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्गत रैंकिंग में जनपद को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह पांचवा मौका है जब जनपद टॉप 10 में जगह बनाने में सफल हुआ है। डीएम कृष्णा करुणेश ने पूरी टीम को बधाई दी है। साथ ही निरंतर अच्छा प्रयास करने एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम को और अधिक कारगर बनाने के लिए प्रेरित किया है।

डीएम के निर्देशन एवं आईजीआरएस के नोडल प्रभारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पुरुषोत्तम दास गुप्ता की निरंतर निगरानी में आईजीआरएस कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने एवं शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन दूरभाष से अवगत कराया। कर्मियों की मेहनत के कारण बीते दिसंबर की प्रदेश स्तर पर जारी रैंकिंग में जनपद को दूसरा स्थान मिला है। इसमें मुख्य रूप से नीरज श्रीवास्तव ईडीएम, सुबोध श्रीवास्तव (शिकायत लिपिक), अंकिता गुप्ता, वंदना श्रीवास्तव, शैफाली श्रीवास्तव, निसर्ग कुमार (बीयूपीबी), रंजीत यादव व अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed