फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dispute over sitting on chair in Brahmabhoj, two youths seriously injured in fight

Gorakhpur News: ब्रह्मभोज में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद, मारपीट में दो युवक गंभीर

Sun, 05 Jan 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dispute over sitting on chair in Brahmabhoj, two youths seriously injured in fight
गुलरिहा। इलाके के बरगदही टोला महरीन में शनिवार रात ब्रह्मभोज में शामिल होने आए रिश्तेदार का गांव के ही युवकों से कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद थोड़ी दूर स्थित शराब की दुकान पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इसमें खोराबार क्षेत्र के रामगढ़ निवासी धर्मेंद्र निषाद कोमा में है, उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन

गुलरिहा क्षेत्र के बरगदही टोला महरीन निवासी राजन निषाद के पिता का ब्रह्मभोज शनिवार को था। राजन के चचेरा साला धर्मेंद्र निषाद भी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इसी दौरान बरगदही के दूसरे टोले सिंहोरवा निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनिल निषाद और उसके तीन-चार साथी भी ब्रह्मभोज में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि कुर्सी पर बैठने को लेकर आपस में कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी तिराहे पर स्थित दुकान पर देसी शराब पीने चले गए। थोड़ी देर बाद धर्मेंद्र निषाद, बरगदही केवटान निवासी बहादुर निषाद के साथ दुकान के पास पहुंचा। वहां दूसरे पक्ष के लोग देखकर विवाद करने लगे। दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान अनिल निषाद के साथ आए युवकों ने पास में रखे ईंट से धमेंद्र और बहादुर पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र के दो बच्चे हैं। पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन


-----------------
वर्जन-
गुलरिहा में ब्रह्मभोज कार्यक्रम में मारपीट की बात सामने आई है। घायल युवकों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है, जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed