{"_id":"67bf737eaaa85e3d2008112f","slug":"gorakhpur-news-dispute-over-shiv-temple-ba-student-attacked-with-knife-after-entering-the-house-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-853859-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शिव मंदिर पर विवाद, घर में घुसकर बीए के छात्र पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शिव मंदिर पर विवाद, घर में घुसकर बीए के छात्र पर चाकू से हमला
विज्ञापन
खजनी थाना क्षेत्र का मामला, पीठ में पांच जगह पर मारा चाकू, घायल
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के सिसई गांव में घर में सो रहे बीए के छात्र विक्की सिंह (17) पर बुधवार को मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। घायल को परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। उसकी हालत सामान्य है। घायल के पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सिसई गांव निवासी रुद्र प्रताप सिंह का बेटा विक्की सिंह बीए का छात्र है। महाशिवरात्रि पर बुधवार दोपहर में वह भरोहिया गांव में शिव मंदिर में जलाभिषेक-पूजन करने गया था। वहां पर गांव के तीन युवकों से उसकी धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद विक्की वहां से घर के लिए निकल गया। शाम में पांच बजे के करीब गांव में पंचायत भवन के पीछे ही गांव के तीन-चार युवक नशा कर रहे थे। तीनों विक्की को देखने के बाद कुछ बोले तो उसने भी नशा को लेकर टिप्पणी कर दी। इस पर विवाद हो गया। हाथापाई होता देखकर गांव के लोग एकत्र हो गए और फिर बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया। इसके बाद विक्की सिंह घर चला गया।
रुद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक एकजुट होकर घर में घुस गए। गाली देते हुए आरोपियों ने सो रहे विक्की पर चाकू से हमला कर दिया। उसके पीठ पर करीब पांच बार चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।