{"_id":"67e6fdfcfd7443cb58084df7","slug":"gorakhpur-news-dipanjali-selected-for-national-girls-chess-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-884627-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राष्ट्रीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता में दीपांजलि का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राष्ट्रीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता में दीपांजलि का चयन
Sat, 29 Mar 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रीय अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता के लिए बम्बिनी इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा चार की छात्रा दीपांजलि श्रीवास्तव का चयन हुआ है। दीपांजलि बीते दिनों सीतापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप- 2025 में उपविजेता बनी थीं। वहां के शानदार प्रदर्शन के आधार पर दीपांजलि के चयन किया गया है। जिला शतरंज संघ के सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि दीपांजलि ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चार अंक अर्जित किया था। इस दौरान दीपांजलि ने आंशी त्रिपाठी, अविषा जैन, अद्विता गौतम को शिकस्त दी, जबकि आरजू बंसल और आद्रिता मिश्रा से हुए मुकाबले बराबरी पर छूटे। दीपांजलि की इस सफलता पर मां आकांक्षा श्रीवास्तव, पिता अमित श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त किया। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष सैयद नौशाद अली सब्जपोश, मिथिलेश श्रीवास्तव, नितेश श्रीवास्तव, कनक हरि अग्रवाल, मांधाता सिंह, विनय जायसवाल आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन