{"_id":"688bc6763017c79abf0b31e7","slug":"gorakhpur-news-digital-locker-facility-started-at-railway-station-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1021700-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर की सुविधा शुरू
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा सामान, तीन श्रेणियों में मिलेगा लॉकर, यूपीआई से कर सकेंगे भुगतान
6 घंटे के लिए 60 रुपये और 24 घंटे के लिए 300 रुपये शुल्क देना होगा
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को अपने सामान को सुरक्षित रखने के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। रेल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कंप्यूटराइज्ड डिजिटल-लगेज लॉकर की सुविधा शुरू कर दी है। यह लॉकर बुकिंग के दौरान मोबाइल पर आए ओटीपी से खुलेगा और बंद होगा। यात्रियों को चाबी लेकर चलने और उसके गुम होने की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।
कंप्यूटराइज्ड डिजिटल-लगेज लॉकर देश के 20 प्रमुख शहरों में ही उपलब्ध है। इसमें गोरखपुर भी शामिल हो गया है। प्लेटफॉर्म एक पर स्थापित किए गए कंप्यूटराइज्ड डिजिटल-लगेज लॉकर में कुल 23 बॉक्स हैं जिसमें दो एक्सट्रा लार्ज, 12 लार्ज और नौ मीडियम बाॅक्स शामिल हैं। मीडियम बॉक्स में छोटा बैग, लार्ज में दो छोटे बैग और कुछ सामान और एक्सट्रा लार्ज में 10 बैग रखने की सुविधा दी गई है।
स्टेशन डायरेक्टर रतनदीप गुप्ता ने बताया कि मीडियम लॉकर का शुल्क 6 घंटे के 60 रुपये, एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर में 24 घंटे के लिए 300 रुपये देने होंगे। भुगतान भी यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। यह लॉकर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। इसके संचालन की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे होगी बुकिंग
कंप्यूटराइज्ड डिजिटल-लगेज लॉकर की बुकिंग कंप्यूटराइज्ड होगी। एटीएम की तरह लगे कंप्यूटर स्क्रीन पर यात्री को अपना मोबाइल फोन नंबर दर्ज करना होगा। नंबर दर्ज होते ही वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा। इसे दर्ज करने के बाद उपलब्धता के आधार पर श्रेणीवार लॉकर का ऑप्शन आएगा। इसे चुनते ही भुगतान के लिए क्यूआर कोड आ जाएगा। इसपर भुगतान कर लॉकर बुक करा सकेंगे।