{"_id":"68acbbb395f09b4e1f043358","slug":"gorakhpur-news-dig-took-charge-to-get-rid-of-traffic-jam-in-the-city-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1049033-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए डीआईजी ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए डीआईजी ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
गोरखपुर। यातायात नियमों की अनदेखी से सोमवार को शहर में लगने से जाम से राहत दिलाने के लिए डीआईजी डाॅ. एस. चनप्पा ने खुद मोर्चा संभाला। पैडलेगंज से लेकर टीपीनगर चौराहे तक निरीक्षण करने के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि किसी भी हाल में जाम न लगे।
दोपहर 12 बजे डीआईजी सबसे पहले पैडलेगंज पहुंचे। यहां रोडवेज बसें मोड़ पर ही रुककर सवारियां चढ़ा-उतार रही थीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि मोड़ पर कोई वाहन न रुके इसका ध्यान दें। इसके बाद वे आजाद चौक पहुंचे, जहां फुटपाथ से लेकर सड़क तक खड़े रिक्शों और ठेलों ने ट्रैफिक रोक रखा था। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि पैदल गश्त बढ़ाने के साथ ही किसी भी वाहन को बीच सड़क रुकने न दें। फलमंडी और ट्रांसपोर्टनगर इलाके में भारी वाहनों की लंबी कतार देखकर रुके और उन्हें किनारे कराया। एसपी यातायात संजय कुमार से कहा कि जाम के पॉइंट को चिन्हित कर उसका स्थायी समाधान कराएं। निरीक्षण का अंतिम पड़ाव बेतियाहाता और कचहरी चौराहा रहा। यहां डीआईजी ने तैनात कर्मियों से साफ कहा कि नियम तोड़ने वालों से कोई समझौता न किया जाए। ब्यूरो