फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dhanteras, Due to Saturday, more sales of brass, copper and crockery items are expected In Gorakhpur

धनतेरस : शनिवार के कारण पीतल, तांबा व क्रॉकरी के आइटम ज्यादा बिकने की उम्मीद, स्टील पर रुझान कम

Sat, 18 Oct 2025 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Oct 2025 02:41 AM IST
सार

धनतेरस पर जो लोग पहले बर्तन खरीदने की परंपरा को निभाने के लिए एक छोटा गिलास 20 रुपये या चम्मच पांच रुपये का खरीद लेते थे। उनको अब शनिवार की वजह से पीतल, तांबा व फूल के बर्तनों के आइटम खरीदने से महंगे पड़ेंगे। पीतल का एक घंटी भी लगभग 100 से 200 के बीच है।

विज्ञापन
Dhanteras,  Due to Saturday, more sales of brass, copper and crockery items are expected In Gorakhpur
दिवाली की तैयारी में बर्तन की खरिदारी करते लोग । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धनतेरस इस बार शनिवार को पड़ रहा है। ऐसे में शनिवार को स्टील व लोहे के मिक्स बर्तनों को खरीदने से ज्यादातर लोग कतराएंगे। स्टील व लोहे के मिक्स बर्तनों की जगह पीतल, तांबा, फूल के आइटम खरीदने से यह महंगे पड़ेंगे। यानी लोगों को धनतेरस की खरीदारी शनिवार होने से महंगी होने वाली है।
विज्ञापन


धनतेरस पर जो लोग पहले बर्तन खरीदने की परंपरा को निभाने के लिए एक छोटा गिलास 20 रुपये या चम्मच पांच रुपये का खरीद लेते थे। उनको अब शनिवार की वजह से पीतल, तांबा व फूल के बर्तनों के आइटम खरीदने से महंगे पड़ेंगे। पीतल का एक घंटी भी लगभग 100 से 200 के बीच है।
विज्ञापन


वहीं, तांबे का छोटा लोटा 50 रुपये में मिल रहा है। इससे लोगों को खरीदारी महंगी पड़ेगी। व्यापारियों के अनुसार, इस बार लगभग आठ करोड़ का बर्तन का व्यापार धनतेरस में हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने भी शनिवार को लेकर तैयारी की है स्टील व लोहे के मिक्स बर्तनों के साथ-साथ पीतल, तांबा, फूल व क्राॅकरी के आइटम ज्यादा मंगा लिए हैं। टाउनहाल के बर्तन व्यापारी शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि पीतल, तांबा व स्टील के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई है।


उन्होंने बताया कि तांबा के बर्तन 1400 से 2000 रुपये किलो के आसपास हैं। वहीं पीतल 750 से लेकर 1500 रुपये किलो तक हैं। इसके साथ ही स्टील का भाव 180 से लेकर लगभग 600 रुपये किलो के आसपास है। शनिवार को लेकर पीतल, तांबा, फूल के आइटम ज्यादा बिकेंगे। अगले दिन रविवार को स्टील ज्यादा बिकने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed