{"_id":"67366b1b362d173b440f5049","slug":"gorakhpur-news-dense-fog-in-the-morning-zero-visibility-recorded-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-747668-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सुबह छाया घना कोहरा... दर्ज हुई शून्य दृश्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सुबह छाया घना कोहरा... दर्ज हुई शून्य दृश्यता
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। पछुआ हवाओं के प्रभाव से पश्चिमी दिशा से आने वाले कोहरे का बृहस्पतिवार सुबह वृहद प्रभाव देखने को मिला। मौसम विभाग ने सुबह गोरखपुर और कुशीनगर एयरपोर्ट पर कोहरे के चलते दृश्यता शून्य दर्ज की। घना कोहरा होने के चलते सुबह शहर के बाहरी हिस्सों में वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। मौसम विभाग ने अभी दो दिन मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वायुमंडलीय स्थिरता के कारण बनने वाले विकरणीय कोहरे व पछुआ हवाओं के प्रभाव से पश्चिमी दिशा से आने वाले संवहनी कोहरे के संयुक्त प्रभाव से बृहस्पतिवार की गोरखपुर, कुशीनगर एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य दर्ज किया गया। बताया कि अभी दो दिनों तक कोहरे की स्थिति ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।
बृहस्पतिवार को दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 29.5 रहा जबकि न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है।