{"_id":"678419c9b71da55fd7024540","slug":"gorakhpur-news-dense-fog-expected-for-two-dayssunny-in-the-morning-drizzle-in-the-afternoon-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-807841-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो दिन घने कोहरे का आसार... सुबह निकली धूप, दोपहर में हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो दिन घने कोहरे का आसार... सुबह निकली धूप, दोपहर में हुई बूंदाबांदी
Mon, 13 Jan 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
हर दिन बदल रहा मौसम, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रहा है बदलाव
मध्य पाकिस्तान के आसपास से अब पंजाब के आसमान में सक्रिय हैं पश्चिमी विक्षोभ
गोरखपुर। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के अफगानिस्तान से पंजाब आने के बाद रविवार दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। शाम तक कई बार बूंदाबांदी हुई। सोमवार और मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार की शाम को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते बृहस्पतिवार को भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि, दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा, जिससे ठंड का एहसास कम होगा।
रविवार सुबह आसमान साफ था और सुबह अच्छी धूप निकली। सुबह 11 बजे तक लोग धूप का आनंद लेते रहे। इसके बाद पछुआ हवा चली और कुछ ही देर में मौसम पूरी तरह से बदल गया। दोपहर करीब एक बजे तेज हवा के साथ बौछारें पड़ीं। करीब 15 मिनट बाद ही बूंदाबांदी बंद हो गई। इसके बाद शाम चार बजे और छह बजे भी बूंदाबांदी हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक 0.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि, शाम तक बदली छाए रहने और ठंडी पछुआ हवा चलने से सर्दी का एहसास होता रहा। रविवार को दिन का औसत तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार रात में तापमान 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को पूर्वी यूपी में घना कोहरा रहेगा। दोपहर में धूप निकलने से सर्दी से राहत मिलेगी। मंगलवार रात में ही एक पश्चिम विक्षोभ और सक्रिय होगा, जिसकी वजह से बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके बाद फिर आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।