फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Demarcation of Ram Janaki Marg done, instructions to remove encroachment

Gorakhpur News: रामजानकी मार्ग का हुआ सीमांकन, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Thu, 11 Sep 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 11 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Demarcation of Ram Janaki Marg done, instructions to remove encroachment
राष्ट्रीय राजमार्ग 227ए के चौड़ीकरण का मामला
विज्ञापन

दो दिन में अतिक्रमण नहीं हटा तो चलेगा बुलडोजर

गोला/राजगढ़। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 भीटी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 227ए का बुधवार को स्थानीय निवासियों की शिकायत पर पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया।


शिकायतकर्ता धर्मेंद्र कुमार एडवोकेट,चंद्रभान गौड, बबलू मुस्तफा, गिरिजेश कुमार, इम्तियाज अहमद, जितेन्द्र,रईश, उदयभान, चंचल आदि ने आरोप लगाया गया था कि कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क चौड़ीकरण का कार्य मार्ग के मध्य बिंदु के दोनों तरफ सामान रूप से न करके एक तरफ 40 फुट जमीन तो दूसरी तरफ मात्र 10 फुट ही जमीन लिया जा रहा है। जिससे सड़क किनारे बसे लोगों में रोष था।
विज्ञापन

इस मामले में एसडीएम अमित जायसवाल ने नायब तहसीलदार रमाकांत चौहान के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित करके नक्शे के अनुसार सड़क की पैमाइश की गई। मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क के दोनों तरफ निशानदेही कर दी गई। सीमांकन की जद में आए दुकानों व मकान मालिकों को दो दिन में कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया अन्यथा बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण खाली कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध एसडीएम अमित जायसवाल का कहना है कि टीम ने सड़क की मार्किंग कर दी है। सड़क की जद में आए लोगों को दो दिन में अपना कब्जा हटाने की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed