फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Demand for judicial inquiry and compensation of Rs 5 lakh each to the injured advocates

Gorakhpur News: न्यायिक जांच और घायल अधिवक्ताओं को 5-5 लाख मुआवजा देने की मांग

Thu, 18 Sep 2025 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Demand for judicial inquiry and compensation of Rs 5 lakh each to the injured advocates
बनारस जिला अदालत में पुलिस-अधिवक्ता संघर्ष की बार एसोसिएशन ने की निंदा
विज्ञापन

गोरखपुर। बनारस जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार को पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच हुए संघर्ष को गोरखपुर बार एसोसिएशन ने निंदनीय और शर्मनाक करार दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय और मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से इस घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की। साथ ही घायल अधिवक्ताओं को 5-5 लाख रुपये सहायता धनराशि दिए जाने की मांग भी उठाई।


पदाधिकारियों ने कहा कि अगर बनारस जिला प्रशासन समय रहते अधिवक्ताओं और वादकारियों की समस्याओं का समाधान करता तो शायद यह स्थिति उत्पन्न न होती। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा प्रदेश अधिकारियों के भ्रष्टाचार और तानाशाही से त्रस्त है और इसी का परिणाम है कि गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में एक होनहार युवक की पशु तस्करों ने हत्या कर दी। बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कर देती तो अधिवक्ताओं को इस प्रकार का बर्बर अत्याचार सहना न पड़ता। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोरखपुर बार एसोसिएशन बनारस के अधिवक्ताओं के साथ खड़ा है और उनका जो भी निर्णय होगा, उसका पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed