फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Delay in trains continues, Muzaffarpur Summer Special arrived 24 hours late

Gorakhpur News: ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, मुजफ्फरपुर समर स्पेशल 24 घंटे देर से पहुंची

Mon, 26 May 2025 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Delay in trains continues, Muzaffarpur Summer Special arrived 24 hours late
गोरखधाम, सप्तक्रांति और बिहार संपर्क क्रांति सहित कई ट्रेनें देर से आईं
विज्ञापन

सोमवार से रूटीन समय पर आ जाएंगी ट्रेन
गोरखपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। हालांकि शनिवार की तुलना में इसमें सुधार हुआ है। मुजफ्फरपुर समर स्पेशल 24 घंटे, बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस दो घंटे, गोरखधाम तीन घंटे सहित कई ट्रेनें रविवार को भी देरी से पहुंची। ट्रेन के लेट होने से इनमें सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार रात आंधी-बारिश के चलते ट्रेनें देर से पहुंची थीं। शुक्रवार रात लखनऊ-गोरखपुर के बीच बभनान के पास अंडरपास में काम के लिए रेलवे ने ब्लॉक ले लिया था। इससे शनिवार को पूरी व्यवस्था चरमरा गई। रविवार को इसमें सुधार हुआ। हालांकि कम दूरी की ट्रेनें समय से पहुंचीं। उधर, दूर से आने वाली ट्रेनें अब भी देरी से आ रही हैं। रेलवे प्रशासन ने सोमवार से स्थिति सुधरने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार को बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 6.31 घंटे, गोरखपुर इंटरसिटी 2.04 घंटे, गोरखपुर समर स्पेशल 3.15 घंटे, बरौनी क्लोन एक्सप्रेस 6.41 घंटे, हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल 10.37 घंटे, मुजफ्फरपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस 24.05 घंटे, गोरखधाम 3.12 घंटे, सप्तक्रांति 27 मिनट, बिहार संपर्क क्रांति 5.10 घंटे, बाघ 1.15 घंटे देर से पहुंची। इसके अलावा गोरखपुर स्टेशन से लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 31 मिनट देर से रवाना हुई। लखनऊ से यह ट्रेन डेढ़ घंटे देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ ट्रेनों के देर से आने से यात्री परेशान रहे। हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन से गोरखपुर पहुंचे मो. इस्लाम ने बताया कि उनकी ट्रेन 10 घंटे से अधिक देरी से आई। ट्रेन को कई बार अलग-अलग स्टेशन पर कई घंटे रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed