फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Delay in correcting wrong bills, consumers' bills increasing

Gorakhpur News: गलत बिल सुधारने में हो रही देरी, बढ़ रहा उपभोक्ताओं का बिल

Mon, 03 Feb 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Delay in correcting wrong bills, consumers' bills increasing
गोरखपुर। बिजली के बिलों में आईडीएफ व आरडीएफ की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। मीटर बदलने की सुस्त चाल व गलत बिल में सुधार समय से नहीं हो पाने के कारण उपभोक्ताओं पर विभाग का बकाया बढ़ता चला जा रहा है। उपभोक्ता कर्जदार होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


अभियंताओं का कहना है कि गोरखपुर जोन प्रथम में आरडीएफ और आईडीएफ की समस्या गंभीर है। मीटर बदलने व बिल सुधार की कार्रवाई के बाद भी मामले बढ़ते जा रहे हैं। बिजली विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जोन प्रथम में आरडीएफ 3852 मामले हैं तो आईडीएफ के 17383 मामले हैं। मीटर्स और रीडिंग को ठीक करवाने के लिए कुल 20 हजार उपभोक्ता बिजली ऑफिस का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में लगभग नौ लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। विभाग के दावे के अनुसार लगभग सभी उपभोक्ता के कनेक्शन पर मीटर लगाए जा है। मीटर लगने के बाद कंज्यूमर्स की रीडिंग लेकर बिलिंग की जा रही है। पिछले कुछ माह से मीटर व बिल की गड़बड़ी की कंप्लेन बढ़ी है। विभागीय जानकारों का कहना है कि इन दिनों आईडीएफ (आईडेेटिफाइड डिपेक्टिव) के कुल 17383 मामले पेडिंग है। इसमें हर माह इजाफा ही हा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मीटर और रीडिंग में गड़बड़ी की शिकायत के समाधान के लिए अभियंताओं को लगाया गया है। ताकि समय रहते हुए उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान हो सके। साथ ही हर बार मीटर रीडिंग लेने वाली एजेंसी को पत्र लिखा जाता है कि मीटर रीडर घर बैठे बिल ना बनाए। शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी। साथ ही दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।
- ई. आशुतोष श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता,गोरखपुर प्रथम जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed