फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Deadline for drain construction over, Municipal Commissioner reprimanded the contractor

Gorakhpur News: नाला निर्माण की डेडलाइन खत्म, नगर आयुक्त ने ठेकेदार को लगाई फटकार

Fri, 31 May 2024 06:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 31 May 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Deadline for drain construction over, Municipal Commissioner reprimanded the contractor
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर के पीछे स्थित लगन पैलेस हॉल से रसूलपुर चौराहा के हरियाली मैरिज हाॅल तक बनने वाले नाले का काम पूरा करने की डेडलाइन 30 मई थी, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त ने ठेकेदार और अभियंताओं को नाला निर्माण में विलंब के लिए फटकार लगाई।
विज्ञापन

1400 मीटर लंबाई में सड़क की दोनों पटरियों पर बनने वाले नाले को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सिर्फ एक ओर बनाने का निर्णय लिया था। 30 अप्रैल तक नाला निर्माण पूरा करने की डेडलाइन निर्धारित की थी, लेकिन 30 मई तक भी निर्माण पूरा नहीं हो सका। नगर आयुक्त ने कहा कि जल्द से जल्द नाले का क्राॅस निर्माण पूरा करें। जिन हिस्सों में नाला निर्माण नहीं हुआ है, उसे जल्द पूरा करें, नहीं तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने जलनिगम को सीवर लाइन का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जलकल विभाग को चेताया कि वाॅटर कनेक्शन के काम जल्द से जल्द पूरा करें। इस दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता शैलेश कुमार, अवर अभियंता अतुल कुमार और राजकुमार मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed