{"_id":"6653c76c258564c3b6055394","slug":"gorakhpur-news-dead-body-of-youth-from-badhalganj-being-searched-in-the-debris-of-factory-in-thane-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-570946-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ठाणे में फैक्टरी के मलबे में खोजा जा रहा बड़हलगंज के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ठाणे में फैक्टरी के मलबे में खोजा जा रहा बड़हलगंज के युवक का शव
विज्ञापन
चिल्लूपार (गोरखपुर)। ठाणे जिले के डोंबिवली में बृहस्पतिवार को रसायन फैक्टरी में बाॅयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें सात लोगों के साथ ही गोरखपुर के बड़हलगंज के ददरी गांव निवासी मनोज चौहान की मौत होने की सूचना परिवार को मिली। छोटे भाई का ब्लड सैंपल भी मिलान के लिए लिया गया है, लेकिन रविवार तक मनोज का शव नहीं मिल पाया था। प्रशासन मलबा हटवा कर शव की तलाश करवा रहा है।
मनोज परिवार के साथ ठाणे में ही किराए के मकान में रहता था। पत्नी, चार बच्चे और छोटा भाई शव पाने के लिए भूखे पेट फैक्टरी के पास ही मौजूद हैं। वहीं बड़हलगंज में मनोज की मां बेटे की मौत के बाद गमगीन हैं। गांव के लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि शव का अंतिम संस्कार गांव में ही होगा।