फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dead body of teenager found hanging from a tree, accused of murder in love affair

Gorakhpur News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला किशोर का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

Sat, 01 Mar 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dead body of teenager found hanging from a tree, accused of murder in love affair
गीडा के कोल्हुई गांव के बाग में शुक्रवार को पेड़ से लटकता मिला शव
विज्ञापन

एक लड़की से वैभव निषाद की होती थी बात, पुलिस मामले की कर रही छानबीन
पिपरौली/ गीडा। कोल्हुई गांव में शुक्रवार सुबह बाग में आम के पेड़ की डाल में गमछे के फंदे से किशोर का लटकता शव मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीण ने देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इधर, किशोर के चाचा ने प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कोल्हुई गांव निवासी विनोद साहनी के बेटे वैभव साहनी (17) का शव शुक्रवार को बगीचे में आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि वैभव बृहस्पतिवार शाम को चाचा धर्मेंद्र के पास गया था। वहां से पैसा लेकर आटा लेने के लिए निकला फिर देर शाम तक वापस नहीं आया। सुबह बाग की तरफ गए गांव के रमेश पासवान ने देखा कि वैभव का शव आम के पेड़ की डाल पर फंदे के सहारे लटक रहा है। उन्होंने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने किशोर का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। किशोर के चाचा धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि वैभव की एक दूसरी बिरादरी की लड़की से प्रेम प्रसंग था। उसके परिजन कई बार जान से मारने की धमकी भी दिए थे। आरोप है कि हत्या कर भतीजे का शव गमछे से लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैभव साहनी तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। वह बीए का छात्र था, घर पर ही रहता था। उसके पिता किसान हैं, गांव पर एक छोटी दुकान भी चलाते हैं। थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया वैभव साहनी रात आठ बजे से घर से निकला था। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
-----------------
कोट
किशोर का बागीचे में पेड़ से लटकता शव मिला है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed