{"_id":"6735141178b5e8cbdd09a754","slug":"gorakhpur-news-dead-body-of-an-elderly-person-found-hanging-on-a-tree-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-745756-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पेड़ पर लटका मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पेड़ पर लटका मिला बुजुर्ग का शव
Thu, 14 Nov 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा। जैनपुर के टोला गोविंदपुर में आम के बाग में बुधवार सुबह राजमन (66) का शव पेड़ की डाल से लटका मिला। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच किसी ने डायल 112 पर कॉल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुत्र ओमप्रकाश के मुताबिक, पिता राजमन मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। करीब 15 दिन से खाना छोड़कर इधर-उधर घूमते रहते थे। बाद में पुलिस के समझाने पर घर पर भोजन करना शुरू किए थे। राजमन के तीन बेटे हैं, जिसमें दो रोजी-रोटी की तलाश में बाहर रहते हैं। कुछ दिनों से खेत में बने एक झोपड़ी में ही वह सो रहे थे। बुधवार सुबह छह बजे ग्रामीणों ने पेड़ से लटका शव देखकर परिजनों को सूचना दी। गुलरिहा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, इसके बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।